• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेमंत सोरन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन बन सकते हैं अगले CM

Writer D by Writer D
31/01/2024
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Hemant Soran

Hemant Soran

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड में सियासी हलचल मची हुई है। ईडी सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soran) से आज दोपहर से लगातार पूछताछ कर रही थी। इसके बाद उनके गिरफ्तार किए जाने की अटकलें भी तेज हो गयीं थीं। इस सियासी हलचल के बीच हेमंत सोरेन चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। चंपई सोरेन झारखंड में ‘टाइगर’ नाम से फेमस हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर जो खबरें चलाई जा रही थीं, वो काल्पनिक थीं।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चंपई सोरेन को हमारे विधायक दल का नेता चुना गया है। हमारे सभी विधायक राजभवन गेट पर जमा हैं। हमारी मांग है कि चंपई सोरेन को आज ही शपथ दिलाई जाए, लेकिन राज्यपाल हमें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। बता दें कि चंपई सोरेन झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक हैं। वह वर्तमान में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री हैं।

कौन है चंपई सोरेन

बता दें कि 62 वर्षीय चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सुप्रीमो दिसोम गुरु शिबू सोरेन का बेहद करीबी माना जाता है। लगातार वर्ष 2005 से झारखंड विधानसभा के विधायक निर्वाचित होते आ रहे हैं। चंपई सोरेन ने वर्ष 1991 में पहली बार सरायकेला विधानसभा सीट के उपचुनाव के दौरान बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। वर्ष 2005 से लगातार वह सरायकेला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हमारी सरकार CBI-ED से नहीं डरती: हेमंत सोरेन

चंपई सोरेन के शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो वह मैट्रिक पास बताए जाते हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1956 में हुआ था। उनके पिता का नाम सेमल सोरेन, जबकि माता का नाम मादो सोरेन है। वहीं पत्नी का नाम मानको सोरेन है। चंपई सोरेन पूर्व में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। चंपई सोरेन के कुल सात बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां और चार बेटे शामिल हैं।

Tags: Hemant Soranjahrkhand newsLand scammoney laundering caseNational news
Previous Post

गाइड बनकर राह दिखाएगा ‘काशी यात्रा डॉट कॉम’ ऐप

Next Post

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन, नए कस्टमर जोड़ने पर लगा प्रतिबंध

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
CM Dhami
राजनीति

हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

05/05/2026
CM Dhami
धर्म

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

05/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
Next Post
Paytm

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन, नए कस्टमर जोड़ने पर लगा प्रतिबंध

यह भी पढ़ें

Farmer's son wrote a letter with blood

किसान के बेटे ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं के नाम खून से लिखा पत्र

15/03/2021
आंध्र में कोरोना

आंध्र में कोरोना रिकवरी दर 91 फीसदी के पार, संक्रमितों की संख्या 7.19 लाख

04/10/2020

Corona In India : देश में कोरोना के 39 हजार से ज्यादा मिले एक्टिव केस, 541 मरीजों की मौत, रिकवरी दर 97% हुआ

24/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version