• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध मदरसा तोड़ने गई टीम पर पथराव, शहर में लगा कर्फ्यू

Writer D by Writer D
08/02/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Stone pelting on police team

Stone pelting on police team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया। इस क्षेत्र के मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और अवैध मदरसे तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव (Stones Pelted) कर दिया। देखते ही देखते बवाल बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे 10 पुलिस कर्मियों समेत एक महिला घायल हो गई। घटना के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस टीम ने आंसू गैस के गोल दागे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी व पथराव (Stones Pelted) की घटनाएं हुई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियां और बस को आग के हवाले कर दिया।

 

Haldwani Riots Ruckus, stone pelting and arson incident Photos Uttarakhand News in Hindi

बता दे कि, गुरुवार दोपहर नगर निगम की टीम पुलिस व जेसीबी मशीर लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में पहुंची थी। इससे पहले मलिक का बगीचे क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे व नमाज स्थल पर पुलिस ने पहले से ही बेरिकेटिंग कर लोगों को मौके पर आने से रोक दिया था। इसके बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे।

haldwani News: Malik Garden encroachment in haldwani

वहीं, जैसे ही मदरसे को खाली कराकर जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो लोगों ने पत्थरबाजी (Stones Pelted) शुरू कर दी।कुछ लोग बेरिकेटिंग तोड़कर मौके पर पहुंचे। उनकी पुलिस की साथ तीखी झड़प हुई। पत्थरबाजी के दौरान 10 पुलिस कर्मियों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

धामी ने हल्द्वानी के हालात पर बुलाई उच्च स्तरीय बैठक 

सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने हल्द्वानी के हालात पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर भारी पथराव किया है। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी है। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही पत्रकार भी फंसे हुए हैं।

Tags: crime newshaldwani newsStones PeltedUttarakhand News
Previous Post

सपा नेता को गोलियों से भूना, बाइक सवारों ने की सरेराह हत्या

Next Post

हल्द्वानी में हिंसा: सीएम धामी ने बुलाई बैठक, देखते ही गोली मारने के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
Next Post
CM Dhami

हल्द्वानी में हिंसा: सीएम धामी ने बुलाई बैठक, देखते ही गोली मारने के आदेश

यह भी पढ़ें

‘बाबा का बुलडोजर’ का एक्शन, सपा नेता के अवैध निर्माण को किया धराशायी

15/03/2022
Katrina

पेरेंट्स बनने वाले है कटरीना-विक्की, एक्टर ने किया ये खुलासा

13/05/2022
Absconded

फाइनेंस कंपनी का मैनेजर दो लाख रुपये लेकर फरार

19/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version