• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत रत्न से सम्मानित किए जाएंगे चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन

Writer D by Writer D
09/02/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bharat Ratna

Chaudhary Charan Singh, Narasimha Rao will get Bharat Ratna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव (Narasimha Rao), चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)को याद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, ‘हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।’

दरअसल रालोद के मुखिया जयंत सिंह के दादा और किसानों के मसीहा तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)को काफी समय से भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग उठ रही थी।

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव (Narasimha Rao) को भारत रत्न देने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गरू को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।’

राहुल गांधी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का किया स्वागत

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण कदम उठाने के रूप में जाना जाता है जिन्होंने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण बदलावों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

Tags: Bharat RatnaChaudhary Charan Singhdelhi newsNational newspm modiPV Narasimha Rao
Previous Post

Haldwani Violence: ‘पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई’, हिंसा पर डीएम का बड़ा खुलासा

Next Post

‘दिल जीत लिया…’, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान से जयंत गदगद

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Next Post
Jayant Chaudhary

'दिल जीत लिया...', चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान से जयंत गदगद

यह भी पढ़ें

Nupur Sharma

पैगंबर पर टिप्पणी के बाद बीजेपी का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा को किया निलंबित

05/06/2022
fake passport

अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट व वीजा के रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

20/08/2022

सुनील गावस्कर के बयान पर भड़के फैंस ने की कमेंट्री से हटाने की मांग

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version