• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Farmers Protest: राहुल गांधी ने घायल किसान से की बात, मोदी सरकार को बताया तानाशाह

किसान आंदोलन का किया समर्थन, घायल किसान से फोन पर बात की

Writer D by Writer D
14/02/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Farmers protest

Farmers protest got the support of Congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल  किसान गुरमीत सिंह  से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन (Farmers Protest) के प्रति अपना समर्थन जताया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों से बात कर उनका हाल जाना है। किसाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बात करते हुए बताया कि हमारे हाथ और पैर के साथ ही आंख पर भी चोट लगी है। किसान ने बताया कि पुलिस के गोली लगने से मैं घायल हो गया हूं। गनीमत है कि हमारी आंख बच गई है। इस दौरान किसान ने बताया कि मैं इलाज के लिए अस्पताल आया हूं। किसान ने बताया कि हमारे तीन से चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राजपुरा स्थित एक अस्पताल के दौरे पर गए, जहां से उन्होंने फोन पर राहुल गांधी की बात घायल किसान गुरमीत सिंह से करवाई। राजपुरा के अस्पताल में ही गुरमीत सिंह का इलाज चल रहा है।

अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया

उन्होंने कहा कि ‘किसान आंदोलन (Farmers Protest) में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से फोन पर बात हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक़ की मांगों को ले कर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उनके प्रति अपना समर्थन जताया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वह जवान भी थे, और किसान भी हैं। उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में कई किसानों को चोटें आई हैं।

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर पर दिल्ली कूच पर अड़े किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसानों को एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा था कि किसान भाइयों के लिए ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को स्वामीनाथन कमीशन के मुताबिक हर फसल पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों और मजदूरों के लिए क्या? 

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि ये तो सिर्फ एक बात ही कही है। अभी हमारा घोषणा पत्र बन रहा है जिसमें हम किसानों और मजदूरों के लिए बहुत चीजें लेकर आ रहे हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के समर्थन में कहा था कि ये किसान कुछ और नहीं मांग रहे, सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं। इन्ही मांगों को लेकर जब वो दिल्ली जा रहे हैं तो उन्हें रोका जा रहा है।

Tags: delhi newsfarmers protestFarmers Protest 2024Kisan andolanNational newsrahul gandhishambhu border
Previous Post

Rajya Sabha Elections: सीएम योगी के नेतृत्व में BJP उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Next Post

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी, पीएम मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Pulwama Attack

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी, पीएम मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 14 सितंबर से

09/09/2020
Air India

Air India की फ्लाइट में महिला से फिर हुई बदसलूकी, कंबल पर किया पेशाब

05/01/2023
National Testing Agency

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा,  परीक्षा केंद्र विदेशों में होना संभव नहीं

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version