• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GBC 4.0: मऊ की धरातल पर उतरेगा 1000 करोड़ का निवेश, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Writer D by Writer D
16/02/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
GBC 4.0

GBC 4.0

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। जिले में आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC 4.0) के लिए उद्योग विभाग की तरफ से तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। 41 इकाइयों की तरफ से किए गए 1000 करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा। छह हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा। प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी।

जिले में 10 करोड़ से ज्यादा निवेश करने 15 उद्यमियों को लखनऊ में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित ग्राउंड सेरेमनी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जबकि 10 करोड़ से कम की निवेश करने वाली यूनिटें जिले में आयोजित ग्राउंड सेरेमनी में शामिल होंगी।

फरवरी 2023 में ग्लोबल इनवेस्टर समिट में हुए 126 इंटेंट फाइल के माध्यम से 7312 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को 19 फरवरी को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में धरातल पर उतारा जाएगा। सेरेमनी में एक हजार करोड़ का निवेश करने वाली 41 इकाइयां शामिल होंगी। जिले में उद्यमी साधना गुप्ता, मधुसूदन त्रिपाठी, श्यामसुंदर सिंह, निर्मल गुप्ता, डॉ. मनीष कुमार राय, मनीष चौबे, अजीत कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, राजीव प्रकाश सिंह, रविशंकर, राजकुमार खंडेलवाल, प्रेम सिंह सहित 15 उद्यमियों को लखनऊ में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित ग्राउंड सेरेमनी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

निवेश करने वाली इकाइयों पर नजर डाला जाए तो एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन में दो करोड़, मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में 63 करोड़, नर्सिंग मेडिकल कॉलेज में 50 करोड़, मशरुम प्रोडक्शन में डेढ़ करोड़, हाउसिंग डिपार्टमेंट में 20 करोड़, राइस मिल के लिए 50 करोड़, फ्लोर मिल के लिए 50 करोड़, मेडिकल कॉलेज के लिए 13 करोड़, एएमपी एनर्जी के लिए 340 करोड़, मेडिकल कॉलेज के लिए 200 करोड़, डिपार्टमेंट आफ एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए 50 करोड़ सहित 41 इकाइयों द्वारा निवेश किए गए 1000 करोड़ को धरातल पर उतारा जाएगा।

GBC 4.0: ईवी चार्जिंग स्टेशन का भव्य स्टॉल पेश करेगा बदलाव की तस्वीर

इस बाबत सहायक उपायुक्त उद्योग सगीर अहमद का कहना है कि 19 फरवरी को जिले में ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। जिले में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने वाली कंपनियों को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है। इससे कम निवेश करने वाली कंपनियां जिले में आयोजित ग्राउंड सेरेमनी में शामिल होंगी।

Tags: GBC 4.0mau newsup news
Previous Post

छत्तीसगढ़ में फेल हुआ भारत बंद, रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें

Next Post

जापान ने दूसरे प्रयास में नया H3 रॉकेट किया परीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Shamli Encounter
उत्तर प्रदेश

शामली में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में मारा गया

05/08/2026
Punjab Assembly
Main Slider

हंगामे की भेंट चढ़ा पंजाब विधानसभा का तीसरा दिन, विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

05/08/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश बोले- 2027 में बदलाव होना तय

05/08/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

मानसून उत्तर प्रदेश की ओर सक्रिय, अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र, दलित और समाज विरोधी है सपा, इसका विकास से कोई मतलब नहीं: CM योगी

05/08/2026
Next Post
H3 Rocket

जापान ने दूसरे प्रयास में नया H3 रॉकेट किया परीक्षण

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

विकसित भारत के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेगा यह बजट : सीएम नायब सैनी

23/07/2024
Shri krishna

मथुरा में लगेंगे श्रीकृष्ण के पसंदीदा पेड़, योगी सरकार हटाएगी अंग्रेजों के लगाए पेड़

12/12/2023
talbehat fort

इस वीरान किले में आज भी गूंज रही है 7 लड़कियों की चीखें, जानिए इसका डरावना सच

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version