• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व डकैत सीमा परिहार को 4 साल की जेल, 30 साल बाद आया फैसला

Writer D by Writer D
21/02/2024
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
Seema Parihar

Seema Parihar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। यूपी की औरैया कोर्ट ने पूर्व डकैत सीमा परिहार (Seema Parihar) और उसके तीन साथियों को अपहरण व फिरौती के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद 4 साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है। सजा का ऐलान होने के बाद चारों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेल भेज दिया गया।

दरअसल, ये मामला 30 साल पुराना है। तब औरैया थाना हुआ करता था और जिला इटावा था। 19 मार्च 1994 को ग्राम गढ़िया बक्शीराम में श्रीकृष्ण त्रिपाठी अपने भाई प्रमोद के साथ ट्यूबवेल पर सो रहे थे। तभी लालाराम गिरोह द्वारा प्रमोद (35) को किडनैप कर लिया गया।

इसको लेकर श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने सीमा परिहार (Seema Parihar) समेत 9 लोगों के खिलाफ थाना औरैया में मामला दर्ज कराया था। त्रिपाठी के मुताबिक, रात में 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने उसके भाई को अगवा कर लिया था। इसमें लालाराम के साथ सीमा परिहार का नाम भी शामिल था।

बाद में लालाराम का एनकाउंटर हो गया था। जिसके बाद सीमा परिहार (Seema Parihar) ने आत्म समर्पण कर दिया था। केस पहले इटावा जिला होने के नाते वहां चला। मगर उसके बाद औरैया जिला बनने के बाद ट्रांसफर हो गया। लंबे चले इस केस में अब तक पांच आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है।

बेहमई कांड में 43 साल बाद आया फैसला, फूलन देवी ने 20 लोगों को गोलियों से कर दिया था छलनी

अब कोर्ट ने सीमा परिहार समेत चार लोगों को दोषी मानते हुए 4-4 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि, सीमा परिहार के वकील ने बताया कि हम ऊपरी कोर्ट में अपील दायर करेंगे। वहीं, सीमा परिहार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जो काम मैंने किया ही नहीं, उसके लिए कोर्ट मुझे न्याय देगा।

उधर, अभियोजन की ओर से बताया गया कि 19/20 मार्च 1994 की रात 12:30 बजे की यह घटना पुलिस ने पंजीकृत की थी। जिसमें ग्राम गढि़या बक्सीराम निवासी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने रिपोर्ट में लिखा कि उसका 25 वर्षीय भाई प्रमोद अपने ट्यूबवेल पर लेटकर खेतों में पानी लगा रहा था। तभी रात में दर्जन भर सशस्त्र बदमाश ट्यूबवेल पर आए और दरवाजा खुलवाकर प्रमोद को पकड़ कर ले गए। बाद में गिरोह की पहचान दस्यु लालाराम-सीमा परिहार आदि के रूप में हुई।

Tags: Auraiya NewsSeema Pariharup news former dacoit seema parihar
Previous Post

कूड़े से होगी कमाई, साफ सुथरे होंगे यूपी के शहर

Next Post

अपरंपार है नैमिषारण्य की महिमाः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन: एके शर्मा

20/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

विश्व गौरैया दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

20/03/2026
Droupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों को बांटी चॉकलेट

20/03/2026
PMEGP Scheme
उत्तर प्रदेश

PMEGP Scheme: गांव की बेटी ने खड़ा किया 25 लाख का उद्योग, ऑयल मिल से 27 लोगों को मिला रोजगार

20/03/2026
Murder
उत्तर प्रदेश

यूपी कॉलेज में खूनी खेल: छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी तनाव

20/03/2026
Next Post
CM Yogi

अपरंपार है नैमिषारण्य की महिमाः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें 5 गलतियां, पड़ सकता है पछताना

13/05/2025

एकेटीयू : एम-टेक के दो विद्यार्थी यूरोप की यूनिवर्सिटी से करेंगे पीएचडी

21/08/2020
Rekha Sharma

योगेन्द्र यादव को दुष्कर्म की घटना पता थी, पुलिस करे जांच: रेखा शर्मा

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version