• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेडियो में बनाना चाहते है करियर, यहां जानें सफल जॉकी कैसे बने

Writer D by Writer D
22/02/2024
in Main Slider, शिक्षा
0
Radio Jockey

Radio Jockey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के मशहूर रेडियो (Radio) प्रेजेंटर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्हें रेडियो के सुनहरे युग की आवाज माना जाता है। अमीन सयानी का ‘नमस्कार भाइयों और बहनों’ कहकर रेडियो प्रोग्राम शुरू करने का अंदाज कितने ही लोगों के दिमाग में दर्ज है। उनके शो को सुनकर ही कई लोगों की रेडियो इंडस्ट्री में दिलचस्पी बढ़ी थी। आइए जानते हैं कि कैसे रेडियो इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं।

रेडियो (Radio) में करियर बनाने के लिए एक उम्मीदवार को कुछ स्किल्स और बेसिक नाॅलेज की जरूरत होती है। रेडियो कोर्स में अंडरग्रेजुएशन या मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री करने से फायदा मिलता है। भारत में कई प्रतिष्ठित सरकारी और गैर-सरकारी काॅलेजों से आप रेडियो में डिग्री हासिल कर सकते हैं।

रेडियो इंडस्ट्री (Radio Industry) में शुरूआत कैसे करें?

रेडियो जॉकी बनने के लिए आपको इस इंडस्ट्री की नाॅलेज होनी चाहिए। इस फील्ड को बेहतर समझने के लिए आप मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कर सकते हैं। डिग्री के अलावा आपको फील्ड एक्सपीरियंस की भी जरूरत होगी। प्रैक्टिकल एक्सपिरियंस के लिए आप रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कुछ इंस्टीट्यूट अपने कैंपस में रेडियो कंपनियों को प्लेसमेंट के लिए बुलाते हैं। जैसे-जैसे कोई अपनी कला में बेहतर होता जाता है, उसकी इस इंडस्ट्री में तरक्की होती रहती है।

कौन से गुण एक सफल रेडियो जॉकी (Radio Jockey) बनाते हैं?

एक सफल रेडियो जॉकी बनने के लिए इस माध्यम को समझना जरूरी है। रेडियो कलाकारों के लिए जरूरी है कि उनकी आवाज सुनने में आसान, स्वाभाविक हो और हर शब्द स्पष्ट हो। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आम जनता को समझ आता हो। भारी-भरकम या टेक्निकल शब्दों का इस्तेमाल करने से श्रोताओं को बात समझ नहीं आती।

रेडियो की आवाज के जादूगर अमीन सयानी का निधन, 91 साल में ली अंतिम सांस

आमतौर पर स्टूडेंटस मानते हैं कि रेडियो के लिए भारी आवाज का होना जरूरी है। लेकिन स्टूडेंटस के लिए अपनी आवाज को समझना और बेहतर तरीके से जानना बेहद जरूरी है। रेडियो प्रसारण में ध्यान रखने वाली बात है कि सुनने वाली ऑडियंस आपके हाव-भाव नहीं देख सकती। इसलिए खबर की गंभीरता या किसी भी भाव को समझाने के लिए रेडियो प्रेजेंटर को अपनी आवाज का सहारा लेना पड़ता है। अगर कोई अच्छी खबर बतानी है, तो उसे गंभीर टोन में बताने से खबर का प्रभाव नहीं पड़ेगा। रेडियो प्रेजेंटर को देश-दुनिया के मामलों, संगीत और पॉप कल्चर को लेकर अपडेट रहना चाहिए।

रेडियो (Radio) से जुड़े कोर्स के लिए इंस्टीट्यूट

– इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली

– जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस, मुंबई

– जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली

– मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस (एमआईसीए), अहमदाबाद

– सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन, पुणे

Tags: carrier in radiojobs in radio industrymaas journalismRadio jockey
Previous Post

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी को मिली जान से मारने की धमकी

Next Post

बस्तर पहुंचे राजनाथ सिंह, लोकसभा चुनाव के लिए कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Next Post
Rajnath Singh

बस्तर पहुंचे राजनाथ सिंह, लोकसभा चुनाव के लिए कही ये बात

यह भी पढ़ें

ADGP ने खुद को मारी गोली

मणिपुर के ADGP ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में एडमिट

18/07/2020
Fake company

अरबों की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड की धरपकड़ के लिए इंटरपोल की मदद लेगी UP STF

14/02/2021
prakash javedkar प्रकाश जावड़ेकर

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर बीजेपी ने उनकी जीवनी से जुड़ी वेबसाइट और ई-बुक लाॅन्च की

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version