• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगामी लोकसभा चुनाव देश के भविष्य के लिए काफी अहम: अमित शाह

Writer D by Writer D
22/02/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जांजगीर-चापा (छत्तीसगढ़)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा हैं कि विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ रहे देश के भविष्य के लिए आगामी लोकसभा चुनाव काफी अहम है।

श्री शाह (Amit Shah) ने आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी अभियान को शुरू करते हुए यहां पर विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार को ‘नाकारा’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस सरकार ने न तो माओवादी मुद्दे पर अंकुश लगाया और न ही राज्य की जनता को न्याय प्रदान किया।उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने विष्णु देव साय सरकार को चुनकर राज्य में डबल इंजन सरकार सुनिश्चित किया, जोकि मोदी की सभी गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।श्री शाह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के लोगो को आश्वस्त करता हूं कि विष्णुदेव साय सरकार मोदी जी की दी हुई हर गारंटी पूरी करेगी।

उन्होने (Amit Shah) पिछले 10 वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व स्तर पर पांचवें स्थान पर है और अगर मोदी जी फिर से तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो यह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को वह सम्मान मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में तीसरी बड़ी शक्ति है और चंद्रमा पर उतर चुका है, जो मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

श्री शाह (Amit Shah) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का दस साल का शासन गरीबों के कल्याण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 38 लाख सहित 60 करोड़ परिवारों को पहली बार नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है। छत्तीसगढ़ में दो करोड़ लोग आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, महिलाओं की सुविधा के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ में 38 लाख सहित दस करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, छत्तीसगढ़ में दो करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो चावल मुफ्त मिल रहा है।छत्तीसगढ़ में 36 लाख माताएं उज्ज्वला योजना का लाभ उठा रही हैं, और दस लाख परिवारों को अब तक पीएमए आवास प्राप्त हुआ है।

बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री है योगी जी: निर्मला सीतारमण

श्री शाह (Amit Shah) ने भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगो से 2014 और 2019 के विपरीत राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।उन्होने कहा कि 2014 में हमने 11 में से दस सीटें,2019 में 11 में से नौ सीटें जीतीं।उन्होने उम्मीद जताई कि इस बार राज्य के लोग सभी 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत दिलायेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया।

जांजगीर चापा लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की इकलौती ऐसी सीट है जिसके तहत आने वाली सभी आठ विधानसभा सीटों पर गत नवम्बर में हुए चुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जबकि उसने राज्य की सत्ता पर धमाकेदार वापसी की थी।इस कारण भाजपा ने अब संसदीय सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए ताकत झोंक रखी है।इसी के चलते श्री शाह का लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहला कार्यक्रम यहां रखा गया था।

Tags: amit shahChhattisgarh newsLok Sabha ElectionsNational news
Previous Post

बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री है योगी जी: निर्मला सीतारमण

Next Post

सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

यह भी पढ़ें

IFFCO करेगा हर रोज दो लाख बोतल तरल नैनो यूरिया का निर्माण

21/10/2021
Sanjay Nishad

‘सत्ताईस का खेवनहार…’ निषाद पार्टी ने लगवाई लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर होर्डिंग

25/10/2024
Nokia C20 Plus can be launched soon in India

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Nokia C20 प्लस, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version