• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अब नहीं लूंगा मंत्री पद’, पूर्व सीएम को हराने वाले मंत्री ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

Writer D by Writer D
26/02/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Rajendra Rana

Rajendra Rana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव से ठीक पहले विधायक राजेंद्र राणा (Rajendra Rana) ने कांग्रेस को तेवर दिखाए हैं। साल 2017 के हिमाचल चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार में मंत्री पद तय माना जा रहा था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब राजेंद्र राणा ने इसका जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अब वह कोई मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे।

राजेंद्र राणा (Rajendra Rana)  ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सुजानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे मतदाताओं ने मुझसे कहा कि आप जहां खड़े होंगे, हम साथ हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात चल रही है लेकिन सुजानपुर झूठ स्वीकार करने में विश्वास नहीं करती। अब मंत्री बनने का सवाल ही नहीं है। राणा ने यह भी कहा कि हाल ही में मंत्रियों की सूची से उनका नाम हटा दिया गया।

उन्होंने इसे सुजानपुर क्षेत्र के मतदाताओं के सम्मान से भी जोड़ा। कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह केवल मेरे संबंध में नहीं है, यह सुजानपुर के मतदाताओं के सम्मान से जुड़ा है जिन्होंने कांग्रेस को वोट देकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति बदल दी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राजेंद्र राणा ने कहा कि 14 महीने गुजर गए और कैबिनेट का विस्तार भी हुआ। उन्होंने साफ कहा कि अब हम मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे।

राज्यसभा चुनाव से पहले राणा (Rajendra Rana) के रुख ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों ने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्यसभा चुनाव में नंबरगेम कांग्रेस के पक्ष में था लेकिन बीजेपी ने दूसरा उम्मीदवार उतारकर यह सीट फंसा दी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने दावा किया था कि पार्टी लाइन से हटकर भी कई विधायकों से संपर्क किया जा रहा है।

आज भी पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, ED को दे दी ये सलाह

बीजेपी ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है। हर्ष भी कांग्रेस से ही आए हैं और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबियों में गिने जाते थे। बीजेपी के दावे के बीच अब राजेंद्र राणा के रुख ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है।

Tags: congress partyhimachal pradesh newsNational newsrajya sabha elections 2024
Previous Post

फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम, इस एक्टर ने 49 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Next Post

CUET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इस दिन होगा एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Bihar D.El.Ed

CUET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इस दिन होगा एग्जाम

यह भी पढ़ें

tata power

आईएचसीएल ने सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए टाटा पावर से मिलाया हाथ

17/08/2020
Banshidhar Tiwari

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
Raksha Bandhan

इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई को राखी, मन में नहीं रहेगा भद्रा का डर

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version