• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी हुआ इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

Writer D by Writer D
06/03/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Israel-Hamas War

Israel-Hamas War

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इजरायल-हमास (Israel-Hamas War) के बीच लगातार युद्ध जारी है। इसी दौरान मंगलवार को एक मिसाइल हमले में इजरायल (Israel) के उत्तरी सीमा पर एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। साथ ही दो और भारतीय घायल हो गए हैं। इस हमले के एक दिन बाद इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारत के लोगों के लिए एक सुरक्षा एडवायजरी जारी की है। इसके साथ ही एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। ताकि, मुश्किल में फंसे भारतीय इस नंबर पर संपर्क कर मदद मांग सकते हैं।

इजरायल (Israel) में मिसाइल हमले में भारतीय नागरिक के मारे जाने के बाद भारत सरकार वहां रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। यही कारण है कि मंगलवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवायजरी के माध्यम से इजरायल हमास युद्ध के बीच वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित इलाके में चले जाने को कहा है। भारतीय दूतावास की ओर से एक्स पर एक पोस्ट कर वहां रह रहे लोगों से अपील की गई है कि इजरायल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इजरायल में रह रहे सभी भारतीय नागरिक, विशेष रूप से उत्तर और दक्षिण में सीमा पर रहने वाले लोग इजरायल के सुरक्षित अंदरुनी इलाकों में चले जाएं।

भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

इधर, भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास के माध्यम से इजरायल (Israel)  के अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास की ओर से इजरायल के इमीग्रेशन ऑथरिटी का एक हॉटलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यह नंबर 1700707889 है।

साथ ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +972-35226748 और ईमेल आईडी- CONS1.telaviv@mea.gov.in जारी किया है। इस पर मुश्किल में फंसे कोई भी भारतीय नागरिग संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि इजरायल हमास युद्ध के बीच वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने चिंतित है और यही कारण है कि वहां के स्थानीय अधिकारियों से नागरिक सुरक्षा को लेकर लगातार बातचीत चल रही है।

मिसाइल हमले में केरल के युवक की हो गई थी मौत

मालूम हो कि केरल के कोल्लम के रहने वाले युवक निबिन मैक्सवेल की एक मिसाइल हमले में मौत हो गई थी। वह इजरायल के उत्तरी सीमा पर एक फार्म में काम करता था। सोमवार को वह बुरी तरह से हमले में घायल हो गया था। इलाज के क्रम में मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मैक्सवेल के पिता ने बताया कि वह वहां दो महीनें पहले ही गया था।

आगरा को मिली मेट्रो, मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

मृतक मैक्सवेल का बड़ा भाई भी इजरायल में ही रहता है। जिस मिसाइल हमले में मैक्सवेल की मौत हुई, उसी हमले में केरल के ही दो और लोग घायल हो गए हैं। उनकी पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन के रूप में की गई है। मैक्सवेल के पिता के अनुसार उसका शव चार दिन बाद भारत पहुंचेगा।

Tags: # world newsinternational NewsIsrael-Gaza warisrael-haams war
Previous Post

आगरा को मिली मेट्रो, मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

Next Post

इन ईमेल आईडी से भेजा जाए GATE से जुड़ा कोई मेल, न करें भरोसा; IISc ने किया सतर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Next Post
GATE

इन ईमेल आईडी से भेजा जाए GATE से जुड़ा कोई मेल, न करें भरोसा; IISc ने किया सतर्क

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘83’

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ चार जून को होगी रिलीज

20/02/2021

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

01/03/2021

मध्यप्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुए मिराज विमान के फ्यूल टैंक इटावा में गिरे, मचा हड़कंप

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version