• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी का आज का दिन रहा गरीबों के नाम, 2600 परिवारों को दिए नजूल पट्टे

Writer D by Writer D
06/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सरकार का आज का दिन ऊधम सिंह नगर जिले के गरीबों के कल्याण के नाम रहा। उन्होंने जहां 567.04 करोड़ के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया वहीं 2600 गरीब परिवारों को नजूल भूमि के निशुल्क पट्टे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 गरीबों को घरों का स्वामित्व पत्र सौंपे।

उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को नजूल भूमि का पट्टा दिये जाने का काम आगे भी जारी रहेगा। दूसरे चरण में हजारों लोगों को भूमि का निशुल्क पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब उच्च न्यायालय ने नजूल नीति को खारिज कर दिया तो हमारी सरकार गरीबों के हक़ के लिए उच्चतम न्यायालय गई। इस लड़ाई में आप की जीत हुई।

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि इसके साथ हमने विधानसभा में कानून पास किया और नजूल नीति 2021 लागू की। तमाम कानूनी प्रक्रियाएं पार कर आपको पट्टा देने में सफलता मिल पाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए काम कर रही है और इस कार्य में उनकी सरकार ने कोई भेदभाव नहीं किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारी सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है, हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ, जनता से किये हुए वायदों को पूरा कर रही है।

उन्होंने (CM Dhami) आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और नजूल भूमि का पट्टा आवंटन में भी उनका अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि जब हमने आप सभी को मालिकाना हक का पट्टा देने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया तो विधेयक की मंजूरी के लिए राजभवन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया था। मोदी सरकार ने आपकी आपकी पीड़ा को समझने में देर नहीं लगाई और इसे तुरंत अपनी मंजूरी दी।

उन्होंने (CM Dhami) कयह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेते हुए हमने भी उत्तराखंड की जनता के लिए कई कठोर निर्णय लिए हैं। कठोर कानून बनाए हैं। खासकर महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए समान आचार संहिता का विधेयक लेकर आए।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता राष्ट्रपति के पास भेजा है और उसे मंजूरी मिलने के बाद तुरंत लागू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार उनकी सरकार ने जबरन धर्मांतरण के साथ ही नकल के विरोधी कानून बनाया। लैंड जिहाद के अलावा अभी दो दिन पहले ही हमने दंगाइयों से ही सारे नुकसान की भरपाई का नियम लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने नजूल भूमि के लाभार्थी विवेक तिवारी एवं मेघना से बात की। उन्होंने आगे कहा कि सड़क चौड़ीकरण के चलते जिनका रोजगार छीना है उनके लिए रुद्रपुर शहर में वेंडिंग जोन अति शीघ्र बनाया जाएगा जिसमें लगभग से 300 अधिक दुकानें बनाई जायेंगी। पन्तनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु भूमि हस्तांतरित कर दी गई है एवं रुद्रपुर से रामपुर हाइवे को छः लेन का कार्य किया जा रहा है।

इसी दौरान श्री धामी ने नगर निगम रुद्रपुर में स्वच्छ भारत मिशन-2 की ब्राण्ड एंबेसडर नीलम कोहली को उत्कृष्ट योगदान, श्रीमती दीपा मटेला को उत्तराखंडी ऐपण कला को देश-विदेश में विख्यात किये जाने हेतु, सिलाई एवं फैशन डिजाइन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर कु0 पूनम एवं कनकलता को पत्तल का लघु उद्योग स्थापित कर महिलाओं को रोजगार देने के सरहानीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

यही नहीं मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नगर निगम रुद्रपुर के द्वारा प्रधानमंत्री फेरी फड़ व्यवसायी आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत ऋषि पाल कौर, पुष्पा विश्वास, चांदमुनी एवं रेखा को 50-50 हजार रुपये की धनराशि के चेक भी वितरित किए।

इसी के साथ श्री धामी के द्वारा जसपुर के 1411.04 लाख, काशीपुर में 7498.97 लाख, बाजपुर में 3077.88 लाख, गदरपुर में 2532.03 लाख, रुद्रपुर में 20296.92 लाख, किच्छा में 3404.52 लाख, सितारगंज में 6866.68 लाख, नानकमत्ता में 5558.49 लाख एवं खटीमा में 6058.40 लाख रुपये की लागत से होने वाले कुल 222 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsrudrapur newsUttarakhand News
Previous Post

दिल्ली-NCR में सस्ती हुई CNG, इतने रुपये कम हुए दाम; देखें नई रेट लिस्ट

Next Post

शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
CM Sai

शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Marriages

‘शादी करो नौकरी पाओ’! जानिए यूपी सरकार का पूरा प्लान

15/12/2022
Ravi Shankar Prasad

BJP सांसद ने रविशंकर प्रसाद ने लोकनायक अस्पताल को दिए 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

07/06/2021
Nikay Chunav Result

Nikay Chunav Result: 17 नगर निगमों में से दस पर भाजपा को बढ़त, जानिए बाकी पार्टियों का हाल

13/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version