• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुभासपा की प्रदेश महासचिव की घर में घुसकर निर्मम हत्‍या, ग्रामीणों में आक्रोश

Writer D by Writer D
11/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, संत कबीरनगर
0
Nandini Rajbhar

Nandini Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर। सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर (Nandini Rajbhar) की खलीलाबाद के डीघा स्थित उनके आवास में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। देर शाम कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। पुलिस के शव उठाने की कोशिश पर आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों और समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हुई। देर रात आश्वासन पर लोग माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। उधर, कोतवाल को आईजी कार्यालय बस्ती से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच एएसपी बस्ती करेंगे। आईजी आरके भारद्वाज ने अन्य पुलिसकर्मियों की भी भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही भूमि विवाद की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

खलीलाबाद कोतवाली स्थित डीघा मोहल्ला निवासी अच्छेलाल की पत्नी नंदिनी राजभर (Nandini Rajbhar)  (30) सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव थीं। रविवार को वह घर पर अकेली थीं। उनकी सास आरती खेत में काम करने गई थीं। पति अच्छे लाल मजदूरी करने गए थे। दोपहर बाद 3:30 बजे सास खेत से घर लौटीं तो देखा जमीन पर नंदिनी का खून में सना शव पड़ा था। नंदिनी के गले व जबड़े पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों ने देर रात तक प्रदर्शन किया। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से नंदिनी के परिजनों की बातचीत हुई।

भूमि विवाद में हो गई दो की हत्या

सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव की खलीलाबाद के डीघा स्थित उनके आवास में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम हुई इस घटना में उनके गले और जबड़े के पास वार किया गया है। हत्या की सूचना पर घर के आसपास काफी भीड़ जुट गई। मौके पर कोतवाली पुलिस व अधिकारी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। मामले में अभी मुकदमा नहीं दर्ज है। नंदनी के पति अच्छेलाल ने भूमि विवाद में हत्या होने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर धरना शुरू कर दिया है।

नंदिनी राजभर की हत्या को भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 29 फरवरी को उनके ससुर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। एक मार्च को नंदिनी ने डीघा के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। वह इस मामले में कार्रवाई के लिए पैरवी कर रही थीं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो बाहर थी। उसके गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। नंदनी के पति अच्छेलाल ने भूमि विवाद में हत्या होने का आरोप लगाया है।

बाल-बाल बचे JDU विधायक, स्कॉर्पियों और ट्रक की टक्कर में अमन भूषण समेत 5 लोग घायल

नंदिनी के हत्या की खबर के बाद मौके पर ग्रामीणों का कार्यकर्ताओं की भीड़ भीड़ जुट गई। उसके ससुर की मौत के मामले में आरोपित फरार चल रहे लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शव को पुलिस अभी उठा नहीं पाई है। इस दौरान मौके पर सांसद, डीएम, आईजी रेंज बस्ती व एसपी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही पर लोग नही माने। फिर सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर से भी इस घटना के बारे में फोन पर बात हुईं लेकिन परिजन मानने को तैयार नही हुए। प्रशासन के काफी मान-मनौवल के बाद रात करीब पौने ग्यारह बजे परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए माने।

Tags: crime newsNandini Rajbharsant kabirnagar newsup news
Previous Post

बाल-बाल बचे JDU विधायक, स्कॉर्पियों और ट्रक की टक्कर में अमन भूषण समेत 5 लोग घायल

Next Post

होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, इतने प्रतिशत डीए में बढ़ोत्तरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

युवाओं के ज्ञान और करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन

29/09/2026
Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
Next Post
Dearness Allowances

होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, इतने प्रतिशत डीए में बढ़ोत्तरी

यह भी पढ़ें

justin bieber

जस्टिन बीबर के गानों पर झूमेगी दिल्ली, इस दिन होगा पॉप सिंगर का शो

20/07/2022

रेणुका शहाणे बोली- कृपया सुशांत सिंह राजपूत की मौत को राजनीतिक रूप न दें

05/08/2020
chocolate daliya

नाश्ते में बनाएं स्पेशल दलिया, स्वाद के साथ सेहत भी

20/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version