• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CUET-UG 2024 परीक्षा में मिलेगा 2 और नए सब्जेक्ट चुनने का ऑप्शन, जानें पूरी डिटेल

Writer D by Writer D
16/03/2024
in शिक्षा
0
CUET PG

CUET PG

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) में दो नए सब्जेक्ट जोड़े हैं। ये हैं- फैशनल स्टडीज और टूरिज्म। इस तरह से अब 29 डोमेन सब्जेक्ट होंगे। वहीं, स्टूडेंट्स को 33 लैंग्वेज सब्जेक्ट में से चुनने का विकल्प होगा। कुल मिलाकर, इस बार 63 सब्जेक्ट की परीक्षा होगी।

उम्मीदवार को डोमेन और लैंग्वेज सब्जेक्ट में से अधिकतम 6 सब्जेक्ट को चुनना होगा। NTA का सुझाव है कि उम्मीदवार कम से कम एक लैंग्वेज सब्जेक्ट को चुने। छात्रों को हर लैंग्वेज में 50 में से 40 प्रश्न हल करने होंगे। जनरल टेस्ट में 60 में से 50 प्रश्न हल करने होंगे।

कब होगी CUET-UG 2024 परीक्षा?

NTA ने CUET-UG परीक्षा 15 मई से शुरू होने की उम्मीद जताई है। शनिवार को चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके आधार पर परीक्षा की तारीखों में बदलाव हो सकता है। चुनाव तारीखों के ऐलाव के बाद NTA फाइनल डेटशीट तय कर पाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NTA ने CUET-UG परीक्षा के लिए 15 मई से 30 मई की विंडो रखी है। निर्धारित केंद्रों पर हर दिन 3 शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई?

CUET-UG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। NTA ने इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए नया पोर्टल भी लाॅन्च किया है। आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार26 मार्च, 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित सभी विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 12वीं के बाद CUET-UG परीक्षा पास करना जरूरी है।

CUET-UG 2024 की कितनी फीस है?

एग्जाम की फीस स्टूडेंट द्वारा चुने गए सब्जेक्ट की संख्या के आधार पर तय होगी। जितने ज्यादा सब्जेक्ट, उतनी ज्यादा फीस। तीन केटेगरी में फीस स्ट्रक्चर बंटा हुआ है।

3 सब्जेक्ट चुनने पर फीस कुछ इस तरह है-

जनरल- 1,000 रुपए
EWS/OBC-NCL- 900 रुपए
SC/ST/PWD- 800 रुपए

हर एक अतिरिक्त सब्जेक्ट चुनने पर इतनी फीस बढ़ेगी

जनरल- 400 रुपए प्रति सब्जेक्ट
EWS/OBC-NCL- 375 रुपए प्रति सब्जेक्ट
SC/ST/PWD- 350 रुपए प्रति सब्जेक्ट

कितनी भाषाओं में आयोजित होगा CUET-UG 2024?

CUET-UG 2024 परीक्षा का आयोजन 380 शहरों में किया जाएगा जिनमें से 26 शहर विदेश में हैं। परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में होगी। परीक्षा 45 मिनट की होगी। हालांकि, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस / इन्फॉर्मेशन साइंस, केमिस्ट्री, गणित / अप्लाइड मैथमेटिक्स और जनरल टेस्ट जैसे सब्जेक्ट की परीक्षा 60 मिनट की होगी।

Tags: CUET UG 2024CUET UG DateCUET UG noticeCUET-UG scheduleCUET-UG updateCUET-UG wxam
Previous Post

पीएम मोदी ने लॉन्च किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ कैंपेन थीम सॉन्ग

Next Post

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की 15 रुपए की कटौती, देखें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC
Main Slider

कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, UPSSSC ने जारी किया परिणाम

21/08/2026
UPSC
शिक्षा

UPSC-EPFO में APFC के 80 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

21/08/2026
Agniveer Recruitment
शिक्षा

यूपी में तीसरी अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, 6 शहरों में होगी रैली

12/08/2026
Government Jobs
शिक्षा

10वीं पास के लिए इनकम टैक्स विभाग में नौकरी, बिना फीस करें आवेदन

11/08/2026
UP Police Constable recruitment
Main Slider

UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

10/08/2026
Next Post
Petroleum

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की 15 रुपए की कटौती, देखें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

poja vishnoi

7 साल की उम्र में बच्ची ने बनाए सिक्स पैक ऐब्स, कोहली की टीम देती है फिटनेस टिप्स

02/09/2021
Four children drowned in the pond

कुंए में गिरने से मां बेटे की मौत

16/07/2023
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल शर्मा ने पहनाए केकड़ी विधायक गौतम काे जूते, कहा-हमारा बजट विकास की धुरी

22/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version