• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाधान दिवस पर युवक ने मारा खुद को चाकू, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
17/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह तहसील में शनिवार को समाधान दिवस ( Samadhan Diwas) के दौरान समस्या के समाधान को लिए आए फरियादी युवक ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के समक्ष खुद को चाकू मारकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया।‌

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के पिण्डहरा गांव निवासी सनोज कुमार का पट्टीदार से छज्जा निकालने का विवाद चला रहा था, जिसके निस्तारण हेतु वो अपनी मां के साथ बांसडीह तहसील आया हुआ था, जहां पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार भी पहुंचे हुए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत के दौरान सनोज उग्र हो गया ‌तथा उसने प्रार्थना पत्र में छुपा कर रखे एक छोटे से चाकू से खुदपर दो बार प्रहार कर लिया। पुलिस बल द्वारा उसको तुरन्त पकड़कर उससे चाकू छीना गया एवं उसे तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले जाया गया।

मामले में पूर्व में जब थाने पर दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था तब भी सनोज कुमार ने अपने को फांसी लगा लेने की धमकी दी थी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मामले में उपजिलाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक बांसडीह की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण को निस्तारित करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। सनोज की वर्तमान स्थिति ठीक है, उसे हल्की चोट आई है, डॉक्टर ने कहा है कि सनोज ठीक है और घर जा सकता है।

Tags: ballia newscrime newssamadhan diwas
Previous Post

पुलिस की मेहनत से बदला है यूपी को लेकर दुनिया का परसेप्शन : योगी आदित्यनाथ

Next Post

फैमिली आईडी कार्ड बनाने में जुटी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Family ID

फैमिली आईडी कार्ड बनाने में जुटी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

हमारे देश व संस्कृति की अमूल्य धरोहर है गंगा : आनंदीबेन

16/12/2020
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का हाथ

14/10/2020
Nitin Tyagi

आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक नितिन त्यागी को किया सस्पेंड

07/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version