• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सपा को झटका, आंवला चेयरमैन आबिद अली बसपा में शामिल

Writer D by Writer D
18/03/2024
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
Abid Ali

Abid Ali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सपा को एक और झटका लगा है। बरेली के आंवला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन आबिद अली Abid Aliने रविवार शाम सपा से इस्तीफा देकर लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के समक्ष पार्टी की सदस्यता ले ली। माना जा रहा है कि बसपा अल्पसंख्यक प्रत्याशी के रूप में आंवला लोकसभा क्षेत्र से आबिद पर दांव खेल सकती है।

बसपा में शामिल होकर लखनऊ से लौटे आबिद अली Abid Aliने बताया कि वर्ष 2019 की तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने आंवला लोकसभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी उतार दिया है। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में निराशा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से सपा की बैठकों में जिस तरह आपसी कलह, गुटबाजी, खींचतान चल रही है, उससे वह आहत थे। उन्हें नहीं लग रहा कि सपा इस सीट को जीतने में सक्षम है। इसलिए उन्होंने बसपा में भरोसा जताया है। आबिद अली ने बताया कि उन्होंने किसी टिकट की मांग नहीं की है। वह अब बसपा के सिपाही हैं, उन्हें जब जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी के जीत की कामना की थी

हाल ही में आबिद अली Abid Aliका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सपा से जुड़े आबिद अली ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 26 फरवरी को आंवला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम के वर्चुअल शिलान्यास के दौरान मंच से सांसद धर्मेंद्र कश्यप की तारीफ की थी। उनके तीसरी बार सांसद चुने जाने की कामना भी की थी।

अब इस घोटाले में बढ़ा ED का इंतजार, अरविंद केजरीवाल ने समन को फिर बताया गैरकानूनी

आबिद अली Abid Aliवर्ष 2012 के निकाय चुनाव में आईएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर चेयरमैन बने थे। बाद में सत्ताधारी दल सपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 में वे सपा के टिकट पर ही पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े पर भाजपा के संजीव सक्सेना से हार गए। पिछले साल हुए निकाय चुनावों में वे एक बार फिर सपा के टिकट पर नगर पालिका के चेयरमैन चुने गए।

आबिद अली व सांसद धर्मेंद्र कश्यप शुरू में सपा में साथ रह चुके हैं। इस लिहाज से धर्मेंद्र कश्यप से उनके पुराने रिश्ते रहे हैं जो अक्सर किसी न किसी रूप में जनता को दिख जाते हैं।

Tags: abid aliBahujan Samajwadi Partybareiley newslok sabha elections 2024Samajwadi partyup news
Previous Post

हेड कॉस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना, यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर आया था शिक्षक

Next Post

‘सत्येंद्र जैन तुरंत करें सरेंडर’, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से कर दिया इनकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
Satyendra Jain

'सत्येंद्र जैन तुरंत करें सरेंडर', सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से कर दिया इनकार

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव

कांग्रेस ने असम और केरल के लिए छह सचिव किए नियुक्त

19/12/2020
आशा बहू से मारपीट

कोविड-19 का सर्वे करने गयी आशा बहू के साथ मारपीट, मामला दर्ज

10/09/2020
CM Dhami

राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष से मिला उत्तराखंड: सीएम धामी

02/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version