• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नेताजी’ की पोती की राजनीति में एंट्री की तैयारी, कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर सुनती हैं मां डिंपल के भाषण

Writer D by Writer D
19/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
Aditi Yadav

Aditi Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। यूपी के सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां सियासत की कई ऊंचाइयां छू चुकी हैं, लेकिन अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव (Aditi Yadav) भी राजनीति का ककहरा सीख रही हैं।

समाजवादी पार्टी की ओर से डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट दिया गया है, जिसको लेकर वो लगातार जनसभाएं कर रही हैं और लोगों से मिलकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं। सोमवार को एक ऐसी फोटो सामने आई, जिसने संकेत दिया कि जल्द ही सैफई परिवार का नया सदस्य राजनीति में एंट्री लेगा।

22 वर्ष की अदिति (Aditi Yadav) सोमवार को कुसमरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नजर आईं। वे अपनी मां डिंपल यादव के साथ ही यहां पहुंचीं थीं। यहां मां डिंपल यादव ने जब कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वह बड़ गौर से एक-एक शब्द सुनती नजर आईं। वहीं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान भी अदिति बारीकी से सब कुछ सीखतीं नजर आईं। ऐसे में कहीं न कहीं इसे अदिति की राजनीति में कदम रखने से पहले की तैयारी माना जा रहा है।

मंच पर नहीं कार्यकर्ताओं के बीच बनाई जगह

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं अदिति यादव (Aditi Yadav) चाहतीं तो मंच पर मां डिंपल यादव के साथ भी बैठ सकती थीं। लेकिन उन्होंने अपनी जगह नीचे कार्यकर्ताओं के बीच बनाई। कुछ महिला कार्यकर्ताओं के बीच वे सादगी से बैठीं नजर आईं। या यूं कहें कि कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर वे उनसे जुड़ने की कोशिश करती नजर आईं। कारण चाहे जो भी हो लेकिन लोगों के बीच अदिति यादव के राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ लिया है।

अब तक सैफई फैमिली से 4 लोग मैदान में

इस बार समाजवादी पार्टी की ओर से अबतक सैफई फैमिली (Saifai Family) से चार लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। जिनमें डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैनपुरी, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को बदायूं, धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को आजमगढ़ और अक्षय यादव (Akshay Yadav) को फिरोदाबाद से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं पांचवे सदस्य के नाम पर भी चर्चा चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद अपनी पुरानी सीट कन्नौज से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

नेताजी ने रखा था राजनीति में कदम

सैफई परिवार से मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ ने सियासत में कदम रखा था। इसके बाद भाई शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव भी राजनीति में आए। फिर नंबर आया दूसरी पीढ़ी यानी अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव का। उसके बाद बहू डिंपल यादव ने राजनीति में एंट्री ली। मुलायम की तीसरी पीढ़ी के रूप में तेज प्रताप आए, जिन्होंने मुलायम सिंह द्वारा सीट छोड़ने के बाद मैनपुरी उपचुनाव में जीतकर संसद पहुंचे थे।

Tags: Aditi Yadavakhilesh yadavDimple yadavlok sabha elections 2024mainpuri newsup news
Previous Post

रामदेव-बालकृष्ण हाजिर हों…, पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में SC का आदेश

Next Post

सामूहिक विवाह में भाई-बहन की शादी कराने पर अधिकारी सस्पेंड, दूल्हा-दुल्हन पर भी केस

Writer D

Writer D

Related Posts

Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
CM Dhami reviewed the progress of the Jal Jeevan Mission.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Next Post
gifts

सामूहिक विवाह में भाई-बहन की शादी कराने पर अधिकारी सस्पेंड, दूल्हा-दुल्हन पर भी केस

यह भी पढ़ें

Tej Pratap Yadav

लालू प्रसाद के बेटे का बड़ा ऐलान, महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

26/07/2025
MS Dhoni

धोनी के दोस्तों ने किया 15 करोड़ की धोखाधड़ी, क्रिकेटर ने दर्ज कराया क्रिमिनल केस

05/01/2024
arrested

23 वांछितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version