• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी के लिए फैमिली फर्स्ट, मोदी के लिए नेशनः योगी

Writer D by Writer D
27/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि चुनावी समर में दो पक्ष स्पष्ट नजर आ रहे हैं। एक के लिए फैमिली फर्स्ट है तो मोदी के नेतृत्व वाले पक्ष के लिए नेशन फर्स्ट है। एक पक्ष अपने कृत्यों से माफिया राज को प्रश्रय देता है तो मोदी जी का पक्ष कानून के राज को प्रभावी ढंग से लागू करता है। एक पक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है तो मोदी जी का पक्ष जीरो टालरेंस का पक्षधर है। एक पक्ष तुष्टिकरण, जाति-मत-मजहब के आधार पर समाज को बांटना चाहता है, लेकिन दूसरे पक्ष में मोदी जी के नाम पर सबका साथ, सबका विकास के माध्यम से गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव जरूरतमंदों को देने का भाव दिखाई देता है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट की बात करने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ 140 करोड़ लोगों को परिवार मानने वाले मोदी हैं। हमें मोदी के परिवार का हिस्सा बनकर नए भारत का दर्शन करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार से लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली। उन्होंने मथुरा में पहली जनसभा कर प्रबुद्धजनों से संवाद बनाते हुए सांसद व भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी के पक्ष में वोट देने की अपील की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास योजनाओं को गिनाकर मोदी का मतलब भी बताया।

500 वर्ष में पहली बार श्रीराम ने अपने धाम में कराए होली के दर्शन

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि हम सभी ने ‘होली खेले ऱघुबीरा’ भजन सुना है, लेकिन 500 वर्ष में पहली बार अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने धाम में विराजमान होकर होली के साक्षात दर्शन भी कराए। मथुरा-वृंदावन की गलियां भी इंतजार कर रही थीं। दुनिया के अंदर मथुरा-वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव में खेली गई होली की चर्चा है। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है।

इसी धऱती का जज्बा नई ताकत व नई ऊर्जा प्रदान करने वाला

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि इस धरती का प्रताप व ताकत है कि 2021 में यमुना मैया के तट पर यहां वैष्णव महाकुंभ का आयोजन हुआ था। वृंदावन बिहारी लाल की असीम कृपा हम पर थी, वैष्णव कुंभ जब तक था तब तक कोरोना का पता नहीं, कुंभ के विसर्जन के उपरांत कोरोना आ गया। यहां का जज्बा नई ताकत व नई ऊर्जा प्रदान करने वाला था। उसी ताकत के बल पर उप्र जैसे बड़े राज्य की आबादी को पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना से बचाव करने में हम सफलता प्राप्त कर सके।

हर नागरिक की संतुष्टि ही मोदी का आधार

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि 10 वर्ष में आपने बदलते हुए नए भारत को देखा है। सीमा सुरक्षित हुई तो इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य भी हुए। हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, नए संस्थानों का निर्माण व बिना भेदभाव जरूरतमंदों को गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 2014 के पहले जाति, मत, मजहब को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। 2014 के बाद सिर्फ सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के अनुरूप बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हर गरीब, व्यापारी, महिला, नौजवान, किसान को लाभ मिल रहा है। सुरक्षा-सब्सिडी सबको दे रहे हैं। तुष्टिकरण नहीं, बल्कि मोदी जी ने हर नागरिक की संतुष्टि को आधार बनाया है। नए भारत में युवा की आजीविका की व्यवस्था, आस्था का सम्मान, पौराणिक विरासत के संरक्षण का कार्य भी हो रहा है। विकास के साथ आम नागरिकों को जोड़ने का कार्य हो रहा है। बेटी-बहन और व्यापारी को सुरक्षा की गारंटी है। किसान को विकास के अभियान के साथ जोड़ने की गारंटी ही मोदी की गारंटी है।

अब पीठ पर सामान बांधकर कई किमी. नहीं जाते सैनिक

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि हम बिना भेदभाव 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। 2014 के पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद, अलगावाद चरम पर था। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाज हावी थे। सुरक्षा के जवान चोटिल होते थे। आज जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी समाप्त, धारा-370 समाप्त हो गया। 1952 में कांग्रेस ने यह दंश दिया था, जो देश में उग्रवाद का कारण बना था, लेकिन उसका निदान मोदी जी ने कर दिया। आज कोई भारत की सीमा में घुसपैठ या आतंकी घटना का साहस नहीं कर सकता। यशस्वी नेतृत्व होने से सर्वांगीण विकास होता है। आज सीमावर्ती क्षेत्रों तक भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचा है। पहले सैनिकों को कई किमी. दूर तक पीठ पर सामान बांधकर जाना पड़ता था, लेकिन अब सीमा क्षेत्र तक भारत की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।

गंगा मैया के बाद अब यमुना की बारी है…

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जब पहली बार सांसद के रूप में हेमामालिनी सदन में पहुंचीं तो कहा कि मैं ब्रज क्षेत्र की प्रतिनिधि बनकर आई हूं। उन्होंने यहां की पीड़ा बताई। आपके सांसद के मुंह से जो आवाज संसद में उठी थी, वह वैसे ही साकार होगी, जैसे एक-एक सपने साकार हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि पांच हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में पूरी लीलाएं रचीं। उसकी साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। यमुना मैया की आवाज संसद में उठी थी, तब उसी समय नमामि गंगे योजना बनाई गई। भारत सरकार ने कार्यक्रम भी प्रारंभ कर दिए। नमामि गंगे के माध्यम से प्रयागराज कुंभ या माघ मेले में संगम में शुद्ध पेयजल भी मिलता है। गंगा मैया के बाद अब यमुना मैया की बारी है।

समस्या नहीं, समाधान का क्षेत्र है ब्रज

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि कला का प्रतिनिधि आपका प्रतिनिधित्व कर संसद में आवाज बुलंद कर रही हैं। फिल्म जगत की नामचीन कलाकार होने के बाद भी हेमामालिनी ने संसदीय क्षेत्रों के मुद्दों को संसद, मंत्रालयों व मुख्यमंत्री के समक्ष बातों को रखकर समस्या के समाधान पर चर्चा करती हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों की बदौलत ही समस्याओं से समाधान का रास्ता निकलता है। ब्रज क्षेत्र समस्या नहीं, समाधान देता है।

लोकतंत्र का महापर्व के साथ चार जून को दीपावली मनाने की तैयारी: धामी

प्रबुद्धजन सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी व सांसद हेमामालिनी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, नीलश्याम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, योगेश चौधरी आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया दर्शन-पूजन

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने धर्मनगरी मथुरा से प्रबुद्ध सम्मेलन का आगाज किया। चुनावी रण के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन किया। सीएम ने श्रीकृष्ण से स्वस्थ, समृद्धि यूपी की कामना करते हुए सभी की खुशहाली की प्रार्थना की।

Tags: cm yogilok sabha election 2024mathura newsup news
Previous Post

कांग्रेस की कहानी भ्रष्टाचार से शुरू और इसी पर खत्म, झूठ के अलावा कुछ नहीं दिया: सीएम भजनलाल

Next Post

भारतीय किसान मोर्चा ने घरघोड़ा धरमजयगढ़ से यात्री ट्रेन चलाने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन

Writer D

Writer D

Related Posts

cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

भारतीय किसान मोर्चा ने घरघोड़ा धरमजयगढ़ से यात्री ट्रेन चलाने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें

swatantra dev

यूपी वालों के एक-एक वोट से दुनिया में भारत का कद बढे़गा : स्वतंत्रदेव

27/02/2022
Yogi government

योगी सरकार करेगी नदी में मिली बच्ची ‘गंगा’ का पालन पोषण

16/06/2021
Nihar Pandya expressed the joy of becoming a father, thanked Neeti

निहार पांड्या ने जाहिर की पिता बनने की खुशी, नीति को कहा शुक्रिया

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version