• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी डिश, ट्राई करें चटपटी रेसिपी

Writer D by Writer D
13/08/2024
in Categorized
0
Roti Samosa

Roti Samosa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपके घर में भी अगर अक्सर रात की रोटियों को सुबह इस्तेमाल करना पड़ता है तो इससे रोटी समोसा (Roti Samosa) की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. रोटी समोसा (Roti Samosa) को ब्रेकफास्ट में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर भी परोसा जा सकता है. आइए जानते हैं रोटी समोसा बनाने की आसान विधि…

रोटी समोसा (Roti Samosa) बनाने के लिए सामग्री

  • रोटी – 4
  • आलू उबले – 2-3
  • बेसन – 3 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • कलौंजी – 1/2 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

रोटी समोसा (Roti Samosa) बनाने की विधि

रोटी समोसा (Roti Samosa) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें. इसके बाद आलू के छिलके उतारें और एक बर्तन में आलू को अच्छी तरह से मसल लें. इसके बाद एक कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कलौंजी और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. इसके बाद मसला हुआ आलू कड़ाही में डालें और उसे चम्मच की मदद से चलाते हुए फ्राई करें. आलू को लगभग 1 मिनट तक भूनें.

अब आलू मिश्रण में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब ऊपर से हरी धनिया पत्ती डालकर मिलाएं. समोसे में फिलिंग के लिए मिश्रण तैयार हो गया है. अब एक छोटी सी बाउल में बेसन डालें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.  इसके बाद रोटियां लें और चाकू की मदद से उन्हें बीच से काटकर दो टुकड़े कर लें.

अब रोटी का एक टुकड़ा उठाएं और उसे हाथ से कोन का आकार दें. इसके बाद तैयार किया गया आलू का मिश्रण कोन में फिल करे और फिर उसे समोसे का आकार देते हुए दबाएं. रोटी के किनारों पर बेसन का घोल लगाएं और हाथ से अच्छे से दबा दें. इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें तैयार किए गए रोटी समोसा को डालकर डीप फ्राई करें. समोसे तलने के दौरान आंच धीमी रखें. समोसे तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए.

जब समोसे क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे रोटी समोसे (Roti Samosa) तल लें. स्वाद से भरपूर रोटी समोसे सर्व करने के लिए तैयार हैं.

Tags: aloo samosa recipebread samosa recipechatpata samosaeasy samosa recipeRoti Samosa
Previous Post

विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने के बयान पर CM सैनी का पलटवार, कहा- ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए

Next Post

आज बनाएं सोयाचंक का कीमा, स्वाद में मटन को भी कर देगा फेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Soya Chunk Keema

आज बनाएं सोयाचंक का कीमा, स्वाद में मटन को भी कर देगा फेल

यह भी पढ़ें

Deputy CMO was held hostage and robbed

घर पर काम करने वाली लड़कियों ने कारोबारी के घर से की दो करोड़ की लूट

06/11/2021
Cooler

इन ट्रिक्स से कूलर के पाइप को करें मिनटों में साफ, गर्मियों में मिलेगी ठंडी-ठंडी हवा

22/03/2026
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

मारे गये पूर्व बीडीसी की मां से प्रियंका ने कहा- मैं हूं आपके साथ, हम मदद करेंगे आपकी

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version