• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मारे गये पूर्व बीडीसी की मां से प्रियंका ने कहा- मैं हूं आपके साथ, हम मदद करेंगे आपकी

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर में कथित रूप से पुलिस की गोली के शिकार युवक के परिजनों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन पर बात की और उन्हे हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

श्रीमती वाड्रा ने भदरस गांव के जंगल में मारे गये पूर्व बीडीसी सदस्य पप्पू बाजपेई की मां से रविवार शाम फोन पर बातचीत की और उन्हे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होने मृतक की मां सुंदरा देवी से कहा कि उन्हे घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ और पार्टी आपकी हर तरह से मदद को तैयार है। पीड़ित परिवार कांग्रेस कार्यकर्ता कनिष्क से मदद प्राप्त कर सकता है।

मृतक की मां ने कहा कि उसके पुत्र को कुछ लोग शाम को लेकर गये थे और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। उसका पुत्र मन लगाकर सेवा करता था और खाना बनाता था। उन्होने कहा “ हमारा लड़का रात भर वहां पड़ा रहा, अब हमार काउन मदद करे काउन हमारी सेवा करै, हम क्या करें, हमारे न कुछ है न कमाने वाला है हम क्या करें बताओ।”

सीएम योगी ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र नारायण मिश्रा के निधन पर जताया शोक

प्रियंका ने कहा “ मेरी तरफ से जो भी मदद कर सकती हूं होगी, मैं हूं आपके साथ, हम मदद करेंगे आपकी।”

गौरतलब है कि शनिवार सुबह खेतों के लिए जा रहे ग्रामीणों ने खून से लथपथ पप्पू बाजपेई का शव जंगल के पास पढ़ा हुआ देखा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को देते हुए पुलिस को दी थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला के साथ मैनपुरी से विधायक व घाटमपुर में हो रहे उपचुनाव के प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे।

यूपी की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार थमा, मतदान तीन नवम्बर को

सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था जिसके चलते देर शाम चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था तो वही एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश के बाद उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था और वही सिपाही दीपांशु सस्पेंड कर दिया गया था।

Tags: BDC murderformer BDC killedkanpur crime newskanpur newspriyanka gandhiyouth shot by police shotपुलिस की गोली से युवक की मौतपूर्व बीडीसी की हत्याप्रियंका गांधींबीडीसी की हत्या
Previous Post

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सपा प्रत्याशी समेत 250 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

जनता का सेवक हूं, जनता की सेवा में समर्पित हूं : सिद्धार्थ नाथ

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
आजमगढ़

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

संगीतमय होगा विद्यालय का माहौल, संगीत-तकनीक के संगम से तैयार होंगी 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाएं

16/09/2026
Next Post
Siddharth Nath Singh

जनता का सेवक हूं, जनता की सेवा में समर्पित हूं : सिद्धार्थ नाथ

यह भी पढ़ें

टोक्यो ओलम्पिक की नई क्वालीफिकेशन प्रक्रिया आईओसी ने की जारी

16/07/2020
राजनाथ सिंह rajnath singh

कांग्रेस विभाजन की, जबकि भाजपा मानवता की कर रही है राजनीति : राजनाथ सिंह

14/03/2021

मुस्लिम परिवार ने विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर निर्माण के लिए दान की 2.5 करोड़ की जमीन

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version