• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारा भाई शहीद हुआ और शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती, बोले मुख्तार के भाई सिबगतुल्लाह

Writer D by Writer D
29/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari, Sibgatullah Ansari,

Mukhtar Ansari, Sibgatullah Ansari,

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया है। मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी (Sibgatullah Ansari)  ने कहा कि हमारा भाई शहीद हुआ है। शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती। हमारे धर्म के अनुसार किसी को जहर देकर मारा जाए तो वो शहीद होता है। शहीद से अच्छी कोई मौत नहीं होती।

सिबगतुल्लाह अंसारी (Sibgatullah Ansari) ने कहा कि ‘जो रिपोर्टें मिल रही थीं, वो सच साबित हुईं. उनको जहर दिया जा रहा था। कुछ दिन पहले जेलकर्मियों ने उनका खाना चखा था वो सब अस्तपाल में भर्ती हुए थे। उनकी मौत ऊपरवाले ने इसी तरह शहादत की लिखी थी। हमारे धर्म के अनुसार किसी को जहर देकर मारा जाए तो वो शहीद होता है। शहीद से अच्छी कोई मौत नहीं होती।

ऊपरवाला करेगा इंसाफ

उन्होंने (Sibgatullah Ansari) कहा कि मुख्तार कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए। ब्लड रिपोर्ट नॉर्मल थी। ऑपरेशन की इजाजत के बाद ऑपरेशन नहीं करने दिया गया। ये सब क्या है? ये सब सबके सामने है। सब अक्लमंद हैं। सबको पता है। बहुत बड़ी साजिश रची गई थी। किसी से क्या कहना? ऊपरवाला ही इंसाफ करेगा।

उन्होंने (Sibgatullah Ansari)  कहा कि मुख्तार को हार्ट अटैक कभी नहीं हुआ था। इस बार तो हम लोग सुप्रीम कोर्ट से लेकर हर कोर्ट में अपनी बात कहते रहे। वो शेर की तरह रहे। शेर की तरह दुनिया से गए। ऊपरवाले ने इतने साल के लिए उन्हें भेजा था। भावुक होते हुए वो आगे कहते हैं कि उम्मीद है कि ऊपरवाला बदला जरूर लेगा। हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को क्यों माने? उनकी उम्र इतनी ही लिखी थी। सिबकतुल्लाह अंसारी आगे कहते हैं कि मुख्तार ने पूरी जिंदगी संघर्ष में बिताई है। कभी किसी के सामने झुका नहीं।

मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश बोले, बोले- यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है

इससे पहले मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)   की मौत पर बेटे उमर अंसारी ने बयान दिया। उमर ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इसकी जानकारी हुई। दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे नहीं मिलने दिया गया। हमने पहले भी कहा था और आज भी कह रहे हैं कि उन्हें धीमा जहर दिया गया। उमर ने कहा कि उन्हें 19 मार्च को डिनर में जहर दिया गया था। हम न्यायपालिका का रुख करेंगे, हमें उस पर पूरा भरोसा है।

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)   की मौत पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)   की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है। उन्होंने न्यायालय में अर्ज़ी देकर पहले ही जहर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित , न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है। क्या मुख़्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गई अर्जी के आधार पर कोई न्यायिक जांच का आदेश यूपी सरकार करेगी?

Tags: crime newsgajipur newsmukhtar ansari deathmukhtar ansari heart attackSibgatullah Ansariup news
Previous Post

SSC JE की 968 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होगी भर्ती परीक्षा

Next Post

UPSC ESE 2024 प्री रिजल्ट घोषित, जानें कब होगा मेंस एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
UPSC

UPSC ESE 2024 प्री रिजल्ट घोषित, जानें कब होगा मेंस एग्जाम

यह भी पढ़ें

Braille Library

4000 ब्रेल पुस्तकों के साथ यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

04/01/2026
Covid-19

कैसे भारत में कोविड -19 मौत का आंकड़ा 100,000 अंक तक पहुंच गया

03/10/2020
mamta banerjee

हार कर भी लगातार तीसरी बार सीएम की कुर्सी संभालने वाली पहली नेता ममता !

03/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version