• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार का कहर, डंपर-ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
02/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
Road Accident

Dumper-auto collision in Chitrakoot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दर्शनार्थियों से भरे ऑटो और तेज रफ्तार डंपर की सीधी भिड़ंत (Dumper-Auto Collision) हो गई। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे (Road Accident) में पांच लोगों को मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलसि ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों की शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो रिक्शा कर्वी स्टेशन की तरफ से सुबह दर्शनार्थियों को लेकर रामघाट तीर्थ क्षेत्र जा रहा था। जैसे ही ऑटो रिक्शा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमानपुर के पास से गुजर रहा था तभी बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंफर की जोरदार भिड़ंत (Dumper-Auto Collision)  हो गई है। इस हादसे में ऑटो सवार आठ लोग चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल है।

वहीं चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिना समय गवांए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालात देखकर उन्हें हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, इतनी तीव्रता से डोली धरती

अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण हादसे (Road Accident) में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में अनिरुद्ध (30) पुत्र शिवराज, अखिलेश (28) पुत्र हरिभान निवासीगण मलिकपुर, जिला कन्नौज, अतर सिंह पुत्र रामसेवक वर्मा निवासी तिर्वा कन्नौज, निधि सोनी (19) पुत्री रामकुमार सोनी, निवासी सुमेरपुर जिला हमीरपुर और धर्मेंद्र हैं। धर्मेंद्र का पता अज्ञात है जिसकी जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं घायलों में ऑटो रिक्शा चालक बेड़ी पुलिया निवासी सूरज, हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी सुमित साहू और नारायनपुर कर्वी निवासी निर्भय हैं। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी करने पर पता चला है कि मृतक चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए थे, जो हादसे का शिकार हो गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Tags: accident newsChitrakoot newsDumper-auto collisionraod accidentup news
Previous Post

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, इतनी तीव्रता से डोली धरती

Next Post

वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
Next Post
Dilip Singh Hora

वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का निधन

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा rohit sharma

रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने दिया नये साल का तोहफा, टेस्ट टीम का बनाया उपकप्तान

01/01/2021
walnuts with milk

दूध के साथ इस तरीके से करें अखरोट का सेवन, फायदे देखकर हो जाएंगे हैरान

14/08/2025
Bus

डंपर ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत

01/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version