• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस डिश का स्वाद सभी को आएगा पसंद, फटाफट बना लीजिये

Writer D by Writer D
18/08/2025
in Categorized
0
Tari Poha

Tari Poha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक समय था जब पोहा ने इंदौर के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई थी। अब समय बदल चुका है और यह डिश पूरे देश में छा चुकी है। लोग सुबह के नाश्ते में इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। पोहा एक ऐसी डिश है, जो बच्चों के साथ ही बड़ों को भी खुश कर देती है। इसका जायका लाजवाब होता है। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से पोहा की रेसिपी बनाई जाती है। क्या आपने कभी तरी पोहा (Tari Poha) ट्राई किया है? बता दें कि यह नागपुर का फेमस नाश्ता है। इसके ऊपर ‘रसेदार काले चने’ (तरी) डालकर परोसा जाता है। यदि आप भी इसका शानदार स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करें।

तरी (Tari) बनाने के लिए सामग्री

भीगे हुए देसी चने – 1 कप
प्याज – 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
कटे हुए टमाटर – 4
हींग – 2 पिंच
हल्दी – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2 से 3
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
राई – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

पोहा (Tari Poha)  बनाने के लिए सामग्री

मोटा पोहा – 2 कप
प्याज – 2 बारीक कटे
आलू – 1 बारीक कटा
राई – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2
करी पत्ते – 10 से 12
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
शक्कर – 1/2 टी स्पून
नींबू का रस – 1 टी स्पून
तेल – 1-2 बड़ा चम्मच
बारीक सेव- 1/2 कप
नमक- स्वादानुसार

तरी पोहा (Tari Poha) बनाने की विधि

– टेस्टी तरी पोहा (Tari Poha) बनाने के लिए रात में देसी चने भिगो दें।
– अगले दिन काले चनों को 3 कटोरी पानी डालकर 4 सीटी आने तक उबालें।
– इसके बाद पोहा भी दो बार धोकर हल्का सा पानी छिड़ककर फूलने के लिए छोड़ दें।
– अब तरी बनाने के लिए एक कड़ाही लें, जिसमें तेल गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई और जीरा तड़काएं। अब हींग डालें और उसके बाद कटी हरीमिर्च डालकर करछी की मदद से चलाएं।
– फिर इसमें बारीक कटे प्याज डालकर भून लें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं।
– इसके कुछ देर बाद कद्दूकस किया टमाटर डालें। अब इसमें सभी सूखे मसाले डालें।
– यदि कांदा मसाला हो तो आधा चम्मच इसे भी डाल सकते हैं। अब इसे तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
– इसके बाद टुकड़े में कटा टमाटर डालें। अब सामग्री को चलाते हुए पानी और काले चने एड करें।
– फिर इसको 5-7 मिनट तक ढंककर उबलने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें ऊपर से हरा धनिया से गार्निश करें और गैस बंद कर दें।
– इस तरह से आपकी तरी बनकर तैयार है।
– दूसरी तरफ बर्नर पर पोहा बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें।
– अब इसमें राई तड़काएं। इसके तुरंत बाद करी पत्ते और हरी मिर्च डालें। फिर लच्छे में कटे प्याज एड कर दें।
– अब चलाते हुए छोटे टुकड़ों में कटे आलू डालें। इसके ऊपर से नमक डालें फिर ढंककर पकाएं।
– जब आलू पक जाएं तो हल्दी, मिर्च पाउडर और शक्कर डालकर करछी से चलाएं।
– इसके बाद इसमें पोहा डाल दें। अब इसे ढंककर 2 मिनट पकने के लिए छोड़ दें। फिर खोलकर अच्छी तरह चलाएं और फिर ढंक दें।
– 2 मिनट बाद इसे चलाएं और इसमें नींबू का रस और हरा धनिया काटकर डालें।
– पोहा बनकर तैयार है। अब पोहा को एक प्लेट में निकालें और इसमें 3-4 चम्मच तरी डालें।
– इसके (Tari Poha) ऊपर से बारीक कटे प्याज, बारीक सेव और हरे धनिये से गार्निश कर दें।

Tags: breakfast dishesBreakfast Recipetari pohatari poha breakfasttari poha ingredientstari poha recipe
Previous Post

फेस पर न करें इनका इस्तेमाल, स्किन को होगा नुकसान

Next Post

10 मिनट में करें मेकअप, इनसे मिलेगा परफेक्ट लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Makeup

10 मिनट में करें मेकअप, इनसे मिलेगा परफेक्ट लुक

यह भी पढ़ें

Sonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish Deshmukh

जल्द ही रितेश देशमुख के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा

04/06/2021
pradosh vrat in 2020

बिजनेस में दिन-दोगनी रात-चौगुनी तरक्की के लिए करें भगवान शिव की पूजा

15/10/2020
CM Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव साय ने दिया सख्त निर्देश, कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास

16/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version