• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाली नोटों की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Fake notes

Fake notes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। एसटीएफ ने रविवार को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जाली मुद्रा (Fake Notes) की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को 50 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया है।

रविवार की दोपहर लगभग ढाई बजे लीडर रोड पर कूड़ाखाना के पास थाना शाहगंज प्रयागराज से गुड्डू भारतीया उर्फ संजय पुत्र भुवर भारतीया निवासी ग्राम कुखुढ़ी थाना कौंधियारा प्रयागराज को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 500 के 100 जाली नोट, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल, दो ट्रेन टिकट एवं 830 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के मुताबिक उन्हें सूचना मिल रही थी कि भारत-बांग्लादेश की सीमावर्ती क्षेत्रों से जाली नोटों का संचरण हो रहा है। जिसके लिए पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार, एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के पर्यवेक्षण में निगरानी चल रही थी। आज रविवार को एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के उप निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, आरक्षी अजय सिंह यादव, रोहित सिंह, पुनीत कुमार पाण्डेय व अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम ने दबिश देकर गुड्डू भारतीया को गिरफ्तार कर लिया।

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि 3-4 माह पूर्व वह मुकदमे की पैरवी करने कचहरी आया था। जहां उसकी मुलाकात दीपक मण्डल से हुई थी। उसने मुझे जाली नोटों के कारोबार में बताया कि इसमें बहुत फायदा है। बीते 24 जून को वह छिवकी स्टेशन से चम्बल एक्सप्रेस पकड़कर हावड़ा जंक्शन होते हुए न्यू फरक्का पहुंचा। जहां उसे दो-दो हजार के 25 नकली नोट (50 हजार) दिये और बदले में 25 हजार के असली नोट ले लिये। जिसे इलाके में घरेलू खर्चों में समाप्त कर दिया। एक सितम्बर को पुनः वहां गया और दीपक मण्डल पुत्र काशीनाथ मण्डल निवासी जयेनपुर थाना वैष्णवनगर जिला मालदा पश्चिम बंगाल ने 50 हजार के नकली नोट दिए और हमने 25 हजार के असली नोट दिये। जिन्हें लेकर आ रहा था कि पकड़ा गया। गुड्डू भारतीया के खिलाफ थाना शाहगंज में मु.अ.सं 112/2022, धारा 489बी/489सी भा.दं.वि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

Tags: crime newsPrayagraj News
Previous Post

संदिग्ध अवस्था में घर में मिला युवती का शव

Next Post

अवैध सम्बन्धों से परेशान पत्नी ने पुत्री के साथ मिलकर पति को मार डाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
Next Post
murder

अवैध सम्बन्धों से परेशान पत्नी ने पुत्री के साथ मिलकर पति को मार डाला

यह भी पढ़ें

Thermos

चाय के थर्मस से आ रही बदबू, तो इन टिप्स से करें दूर

01/05/2026
Garlic

अब लहसुन छीलना होगा आसान, इन टिप्स से नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

11/08/2023
arrested

छह मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, एक करोड़ का गांजा बरामद

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version