• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछली सरकारों में होते थे बम विस्फोट, अब बम-बम कर सुरलहरी: योगी

Writer D by Writer D
03/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने मंगलवार को कहा कि स्वार्थ की खातिर मिल कर चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा उत्तर प्रदेश को बाहरी राज्यों में बदनाम करने का प्रयास किया मगर सब जानते हैं कि घनी आबादी वाले इस राज्य में 2017 के बाद से बम विस्फोट नहीं बल्कि हर हर बम बम की गूंज सुनायी देती है।

बदायूं से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य व आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में मंगलवार को प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। यह लोग प्रदेश को बाहर बदनाम करते हैं। यह अराजकता फैलाते थे। कांवड़ यात्रा पर बैन लगाते थे। यह कर्फ्यू के समर्थक हैं। इनके समय गुंडे जगह-जगह बम विस्फोट करते थे, लेकिन हमने कहा कि उप्र में बमबाजी नहीं, हर-हर-बम-बम होगा।

श्री योगी (CM Yogi ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मोदीके नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन सके, इसके लिए उन्हें तीसरा कार्यकाल दीजिए क्योंकि पहले तीन वर्ष में ही मोदी जी भारत को तीसरी बड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। यह विकसित भारत की आधारशिला बनेगा। विकसित भारत के लिए विकसित यूपी, विकसित यूपी के लिए विकसित बदायूं जरूरी है। विकसित बदायूं के लिए भाजपा को आपका आशीर्वाद आवश्यक है।

उन्होने (CM Yogi ) कहा कि आपने दस वर्ष में बदलते भारत व सात वर्ष में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बदलते उप्र को देखा है। 2014 के पहले की स्थितियां भी किसी से छिपी नहीं हैं। उस दौरान देश में वातावरण भयावह था। परिवारवाद के नाम पर लूट-खसोट की पूरी छूट थी। देश की राजनीति को बपौती समझकर भारत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता था। गरीबों के हकों पर डकैती व उपद्रवियों को प्रश्रय दिया जाता था। रामजन्मभूमि के बारे में कोई आस्थावान कहता था तो लाठी-डंडे से प्रहार कर उसकी आवाज को बंद कर दिया जाता था, लेकिन 10 वर्ष में आतंकवाद, उग्रवाद व नक्सलवाद समाप्त हुआ है और गरीबों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

2014 के बाद दुनिया में बदली भारत की तस्वीर: योगी

योगी (CM Yogi ) ने कहा कि एक तरफ हमने दो माह पहले दातागंज में कंप्रेस्ड बायो गैस के प्लांट का उद्घाटन किया और अब गंगा एक्सप्रेस वे भी उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा है। इसका कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे यहां की इकॉनमी की रीढ़ बनने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे लाखों रोजगार व नौकरी लेकर आएगा। आपकी कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। इसके निर्माण के उपरांत बदायूं से प्रयागराज- दिल्ली महज तीन-तीन घंटे में पहुंच जाएंगे। औद्योगिक कलस्टर भी विकसित होंगे। यह कार्य सपा, बसपा के लोग नहीं कर पाते।

उन्होने (CM Yogi )  कहा कि यह चुनाव माफियाराज बनाम कानून के राज का है। सत्ता के संरक्षण में पलने वाले माफिया किस कदर गरीबों पर जुल्म ढाते थे, बदायूं से अधिक भुक्तभोगी कौन होगा। उप्र में आज जनता है चुस्त-दुरुस्त, माफिया है पस्त। चुनाव में एक तरफ भ्रष्टाचारी होंगे तो दूसरी तरफ देश के लिए कार्य करने वाले लोग। यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम आम जनता की संतुष्टि का होगा। एक तरफ चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ बांटने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ सबका साथ-सबका विकास का भाव रखने वाले। यह चुनाव ‘स्वार्थ के परिवार’ व ‘मोदी के परिवार’ के बीच होगा।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाब देवी, बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्या, बदायूं से सांसद प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, संतोष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधायक महेश गुप्ता, राजीव सिंह, कुंवर महराज सिंह, हरीश शाक्य आदि मौजूद रहे।

Tags: Badaun newscm yogilok sabha elections 2024Prabudh sammelanup news
Previous Post

प्रधानमंत्री को पहाड़ी टोपी, ऐपण कला और आदि कैलाश का चित्र किया गया भेंट

Next Post

फसाड लाइट से रोशन होंगे शहर के प्रमुख मंदिर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Facade Lights

फसाड लाइट से रोशन होंगे शहर के प्रमुख मंदिर

यह भी पढ़ें

Sir Gangaram Hospital

सर गंगाराम-होली फैमली सहित 14 अस्पताल कोविड हॉस्पिटल घोषित

13/04/2021
CM Bhajanlal Sharma

नेशनल कॉफ्रेंस से समझौते ने किए कांग्रेस पार्टी के देश विरोधी मंसूबे बेनकाब : भजनलाल शर्मा

24/08/2024

51 शक्तिपीठों में प्रधान पीठ है देवीपाटन, यहां गिरा था सती का वाम स्कंध

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version