• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने मेरठ सीट पर तीसरी बार बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान का टिकट काट कर इनको दिया मौका

Writer D by Writer D
04/04/2024
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
Sunita Verma

Sunita Verma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक बार फिर मेरठ से प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज वह नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं योगेश वर्मा लखनऊ में सिंबल लेने के लिए पहुंचे। उधर अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

उन्होंने कहा कि यदि मेरा टिकट कटा तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगा। कहा जा रहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष को आज ही इस्तीफा भेज सकते हैं। अतुल प्रधान (Atul Pradhan)  का मेरठ से लोकसभा का टिकट कटा है। बुधवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। चर्चा है कि अतुल प्रधान समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। अतुल का टिकट काटकर अखिलेश यादव ने अब सुनीता वर्मा का टिकट फाइनल कर दिया है।

जयंत चौधरी ने ली चुटकी, बोले-विपक्ष में कुछ घंटों के लिए ही मिलता है टिकट

वहीं बार बार प्रत्याशियों के बदले जाने और उनका टिकट काटे जाने को लेकर जयंत चौधरी ने एक्स अकाउंट पर चुटकी ली है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…

बता दें कि अतुल प्रधान (Atul Pradhan)  ने पर्चा दाखिल कर दिया था लेकिन सपा में घमासान नहीं थमा। वहीं दावेदार लखनऊ में डटे हुए थे। बुधवार रात से ही यह चर्चा थी कि नया एलान हो सकता है। भानु प्रताप सिंह, रफीक अंसारी समेत कई नेता लखनऊ में डटे हुए थे। सपा में टिकट को लेकर खींचतान जारी रही और फिर गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन सुनीता वर्मा के नाम का एलान कर दिया गया। बता दें कि सपा ने प्रत्याशी एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट काटकर अतुल प्रधान (Atul Pradhan)   को सोमवार रात टिकट दिया था।

सपा से अतुल प्रधान (Atul Pradhan)  और बसपा से देवव्रत त्यागी ने पर्चा भरा था, दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद अतुल प्रधान (Atul Pradhan)  ने मीडिया से बातचीत भी की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचे। वहीं सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इंतजार करते रह गए। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

गौरव वल्लभ का हुआ कांग्रेस से मोह भंग, पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

वहीं टिकट काटे जाने के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan)  ने भी एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट किया- जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वो स्वीकार है ! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे।

सुनीता वर्मा (Sunita Verma) आज करेंगी नामांकन

आज सुबह अखिलेश ने अतुल प्रधान और योगेश वर्मा (Yogesh Verma)  को बुलाकर बात की। इसके बाद सुनीता वर्मा (Sunita Verma)  को योगेश वर्मा (Yogesh Verma)  पार्टी का सिंबल लेकर गए। पत्नी सुनीता वर्मा (Sunita Verma)  आज करेंगी नामांकन।

Tags: Atul Pradhanlok sabha elections 2024merrut newsSamajwadi partySunita Vermaup news
Previous Post

रात में हुआ अग्नि-प्राइम न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जल्द होगी सेना में शामिल

Next Post

इस दिन आएगी पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त, फटाफट करवा ले ये जरूरी काम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
PM Kisan Samman Nidhi

इस दिन आएगी पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त, फटाफट करवा ले ये जरूरी काम

यह भी पढ़ें

CM Dhami

अगले पांच वर्ष में राज्य की जीएसडीपी को करेंगे दोगुना: मुख्यमंत्री

19/11/2024
ITBP

ITBP में जीडी कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट कमांडो की बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

13/11/2023
Four children drowned in the pond

होली का रंग खेलने के बाद नहर में नहाते समय दो युवक डूबे

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version