• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी-अयोध्या के बाद अब ब्रजभूमि के विकास की बारी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि काशी और अयोध्या के सर्वांगीण विकास के बाद अब मथुरा समेत समूची ब्रजभूमि के विकास की बारी है।

मथुरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि 84 कोस परिक्रमा, गोवर्धन परिक्रमा, कुण्डो, गो सेवा संरक्षण आदि के सभी कार्य युद्धस्तर पर होंगे। उन्होंने उपस्थिति जनसमुदाय से कहा कि वे हेमामालिनी को प्रदेश में सबसे अधिक मतो की जीत के अंतर से जिताएं। उन्होंने कहा कि मोदी विकसित भारत के लिए तेजी से काम कर रहे है। विकसित भारत के लिए विकसित यूपी और विकसित यूपी के लिए विकसित मथुरा का होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मथुरा में अपार धार्मिक सम्पदा को देखते हुए ब्रजभूमि मे आध्यात्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए भी संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रयास है कि अगले तीन वर्ष में भारत को तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाया जाय।

अपने भाषण की शुरूआत में योगी (CM Yogi) ने इण्डिया समूह पर तंज कसते हुये कहा कि इण्डिया गठबंधन को उधार में भी प्रत्याशी नही मिल रहे हैं जिसके कारण कांग्रेसी नेता आपा से बाहर हुए जा रहे हैं और मातृशक्ति का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है लेकिन मातृशक्ति का अपमान स्वीकार नही होगा। मथुरा राधारानी की भूमि है। मातृशक्ति का अपमान करनेवालों को मां यमुना ऐसा सबक सिखाएंगी कि वे राजनीति करना भूल जाएंगे।वे अपने लिए खुद ही गड्ढा खोद रहे हैं।

श्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि कृष्ण ने अपनी लीलाओं में 16 कलाओं का समावेश किया । हेमामालिनी ने अपनी प्रतिभा से देश की कला और संस्कृति को विश्व के मंच पर स्थान दिलाया। उन्होंने मीरा , दुर्गा आदि का जिस प्रकार जीवन्त प्रस्तुतीकरण किया उससे भारतीय संस्कृति की पहचान विश्व पटल पर एक नये रूप में हुई। कांग्रेस ने अपने 60 साल से अधिक समय के कार्यकाल में अयोध्या, काशी या मथुरा के विकास के बारे में कभी सोचा तक नही था।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि गोवर्धन, वृन्दावन, बरसाना आदि को तीर्थस्थल घोषित करने के लिए उनसे सबसे पहले हेमामालिनी ने ही कहा था तथा ब्रज के चतुर्दिक विकास के लिए भी हेमामालिनी ने उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन करने का सुझाव दिया था। हेमा ने राम के सामने मंचन कर विश्व को राम की महिमा के बारे में बताया। रामभक्तों पर गोली चलवाने वाली कांग्रेस और सपा कभी भी राम मन्दिर का निर्माण नही करा सकती थीं। मोदी के प्रयास से आज अयोध्या में राम मन्दिर में भगवान राम विराजमान हैं।

पूर्व में मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने स्वयं को तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ने के लिए मोदी, अमित शाह और जयप्रकाश नड्डा के प्रति कृतज्ञता अर्पित की और कहा कि वे भाजपा से लम्बे समय से जुड़ी हुई हैं। मोदी और योगी ने अल्प समय में अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण कराकर देश के करोड़ो लोगों की आकांक्षा को पूरा किया। श्री मोदी ने गरीब, युवा, महिलाओं आदि के कल्याण के लिए उनको साथ लेकर देश चलाया।

हीट वेव से निपटने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर

विजयी होने पर अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए मालिनी ने कहा कि 11 हजार करोड़ की 84 कोस परिक्रमा के विकास का कार्य शुरू किया जाएगा। मथुरा वृन्दावन रेल लाइन को एलीवेटेड बनाया जाएगा तथा उनका प्रयास मथुरा कासगंज के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि वे अलीगढ़ को मथुरा से रेल लाइन से जोड़ने के लिए भी प्रयास करेंगी।

भाजपा प्रत्याशी ने यमुना के निर्मल बनाने के लिए न केवल संकल्प व्यक्त किया और कहा कि दिल्ली सरकार से यमुना को निर्मल बनाने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली में पड़ाव डालेगे तो सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पूर्व में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा की और उपस्थित जन समुदाय से पिछली बार से अधिक मतों के अन्तर से हेमामालिनी को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर मथुरा के सभी विधायक, सांसद तेजवीर सिंह, एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024mathura newsYogi News
Previous Post

हीट वेव से निपटने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर

Next Post

चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

AIMIM प्रत्याशी गुड्डू जमाली पर जानलेवा हमला, ओवैसी ने सपा पर लगाया आरोप

06/03/2022
Dhami

मुख्यमंत्री ने सीमान्त नीती घाटी पहुंचकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

10/08/2022
गधा मेला

कोरोना ने छीनी ऐतिहासिक गधे मेले की रौनक, एक लाख में बिका शाहरूख

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version