• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस झूठ और लूट की जननी, कांग्रेसियों का राम ही निकल गया: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
04/04/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि कांग्रेस झूठ और लूट की जननी है और 70 सालों में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेसियों से तो रामजी ही निकल गए, अब समय बदल गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा, विकसित राष्ट्र के लिए भाजपा को ही जिताएं।

शर्मा (CM Bhajanlal) गुरुवार को भीलवाड़ा में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। अग्रवाल का नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री मौजूद रहे। उन्होंने आजाद चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक देश की स्थिति क्या थी। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था, आए दिन भ्रष्टाचार और घोटाले हुआ करते थे। जमीन पर भी घोटाला, आसमान पर भी घोटाला और पाताल में भी घोटाले की खबरें आम थी। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार बनी है तब से लेकर अब तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था मगर गरीबी नहीं मिटी, कांग्रेस ने कभी किसानों का भला नहीं किया जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा कर दिखाया, भाजपा के संकल्प पत्र में धारा 370 हटाने की बात कही मोदी ने वह कर दिखाया। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के दर्द को समझा और सुबह उठकर शौच को जाने वाली महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय का निर्माण करवाया, भाजपा सरकार ने किसानों के हित के लिए कार्य किये आज किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत 6000 रुपये डलवाए जा रहे हैं। आज पूरे देश का मोदी जी पर भरोसा है मोदी जी हैं तो मुमकिन है आज मोदी जी की वजह से ही पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal) के मंच पर आने से पहले पंजाब के पूर्व गवर्नर वीपी सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव अलग ढंग का चुनाव है। यह चुनाव देश की दिशा और दशा बदल देगा। आज पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है मोदी के कारण विश्व में भारतवासियों का मान बढा है।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश की सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि आज देश सनातन धर्म के साथ आगे बढ़ते हुए विकास की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और युवा आत्मनिर्भर हो रहा है।

देवभूमि में गूंजी नड्डा की दहाड़, बोले- कांग्रेस राज में थी एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने कहा कि राज्य की भजन लाल सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र का 45 प्रतिशत वादा निभाकर इतिहास रच दिया और केंद्र में मोदी सरकार ने सांस्कृतिक उन्नयन का कार्य किया। सनातन धर्म को पुनर्स्थापित कर प्रत्येक भारत वासियों का गौरव बढ़ाया जिस तरह नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है उसी प्रकार मेरा भी भीलवाड़ा विकास का संकल्प है। मेरे कार्यकाल में रेलवे, हाईवे और बिजली पानी तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भीलवाड़ा कैसे आगे बढ़ेगा इस सपने को साकार करने का संकल्प ले रहा हूं। जनसभा को पूर्व सांसद सुभाष बाहेड़िया एवं पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया।

विधायक कोठारी सहित अन्य को पहनाया भाजपा का दुपट्टा

जनसभा के मंच पर विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़े अशोक कोठारी और उनके साथी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, नगर परिषद के उपसभापति रामलाल योगी और कन्हैयालाल स्वर्णकार को भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।

Tags: bheelwada newsCM Bhajanlallok sabha elections 2024National newsrajasthan news
Previous Post

देवभूमि में गूंजी नड्डा की दहाड़, बोले- कांग्रेस राज में थी एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति

Next Post

बांसवाड़ा से मालवीया ने किया नामांकन दाखिल, सभा CM भजनलाल शर्मा हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

बांसवाड़ा से मालवीया ने किया नामांकन दाखिल, सभा CM भजनलाल शर्मा हुए शामिल

यह भी पढ़ें

कुशीनगर में 28 नये कोरोना संक्रमित

कुशीनगर में 28 नये कोरोना संक्रमित मिले, अब तक 508 संक्रमित

26/07/2020
konkona sen sharma ranvir shorey

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के तलाक की कानूनी प्रक्रिया हुई

14/08/2020
fraudster arrested

दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम पर कई व्यापारियों से की लाखों की ठगी, दो जालसाज गिरफ्तार

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version