• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक सप्ताह में पूरी होगी अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया

Writer D by Writer D
06/04/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Atal Awasiya Schools

Atal Awasiya Schools

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Awasiya Schools ) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूरी हो जाएगी।

विद्यालय (Atal Awasiya Schools ) का सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए हुई प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट नहीं डिक्लेयर किए जा सके हैं। इसके लिए विद्यालय समिति की ओर से निर्वाचन आयोग से परमीशन मांगी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही परमीशन मिलने के बाद रिजल्ट डिक्लेयर कर काउंसिलिंग के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिलाया जाएगा।

बीते वर्ष ही सीएम योगी की इस महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालय (Atal Awasiya Schools ) का पीएम मोदी ने शुभारंभ किया था। 16 मंडलों में यह विद्यालय शुरू हो चुके हैं, जबकि दो मंडलों मुरादाबाद और बरेली में बिल्डिंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके चलते यहां के छात्रों को दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। बिल्डिंग बनने के बाद उन्हें यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी पूरी

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित किए जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Awasiya Schools ) में शैक्षिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। बोर्ड की सचिव गजल भारद्वाज ने बताया कि जो सत्र शुरू हुआ है, उसमें पिछले वर्ष जिन बच्चों ने कक्षा 6 में प्रवेश लिया था, अब वो पास होकर कक्षा 7 में पहुंच गए हैं और उनकी पढ़ाई भी शुरू हो गई है। नए सत्र में कक्षा 6 और कक्षा 9 में छात्रों को प्रवेश दिया जाना है जिसका रिजल्ट फिलहाल अवेटेड है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बन रहा है भारत: सीएम योगी

हमारा रिजल्ट बन चुका है, लेकिन आदर्श आचार संहिता के कारण कुछ जगह हम रिजल्ट घोषित नहीं कर पाए। हमने निर्वाचन आयोग से इस संबंध में परमीशन मांगी है। परमीशन मिलते ही रिजल्ट डिक्लेयर कर एक हफ्ते के अंदर प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पठन कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।

यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबों की बिड प्रक्रिया भी पूरी

सचिव ने बताया कि बच्चों की यूनिफॉर्म, शूज और कॉपी-किताबों समेत सभी आवश्यक सामान के लिए बिड प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके लिए भी हमने परमीशन ली है। परमीशन मिलते ही इसके भी टेंडर खुल जाएंगे और सारे सामान छात्रों में वितरित कर दिए जाएंगे। इसमें किसी तरह का विलंब नहीं होगा। जिन स्थानों पर टीचर्स की कमी थी, उसके लिए हमारे इंटरव्यू पूरे हो गए हैं। इसका रिजल्ट आचार संहिता लागू होने से पहले ही डिक्लेयर किया जा चुका है।

प्रत्येक विद्यालय में 280 छात्रों का चयन

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 6 में 140 बच्चे तथा कक्षा 9 में 140 बच्चे यानी कुल मिलाकर 280 बच्चों को प्रवेश दिया जाना है। इसमें भी लड़कों और लड़कियों का प्रतिशत 50-50 रहेगा। कुल सीटों के स्थानों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का भी प्राविधान है।

Tags: Atal Awasiya SchoolsLucknow Newsup news
Previous Post

मोदी ने 10 वर्ष में कभी नहीं ली छुट्टी, उनका हर पल-हर क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित: धामी

Next Post

मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

संविदा नर्स की संदिग्धावस्था में मौत

09/05/2023
Ambassador's daughter

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट

18/07/2021
Even Sonu Sood's help could not save actress Mahi Vij's brother

सोनू सूद की मदद भी नहीं बचा पाई थी एक्ट्रेस माही विज के भाई को

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version