• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस यूनिवर्सिटी ने 7 अफगान स्टूडेंट्स को भारत छोड़ने को कहा, इस वजह से हुई कार्रवाई

Writer D by Writer D
07/04/2024
in राष्ट्रीय, गुजरात, शिक्षा
0
Gujarat University

Gujarat University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात यूनिवर्सिटी (Gujarat University) के छात्रावास में नमाज के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद विदेशी छात्रों पर कार्रवाई की गई है। गैरकानूनी रूप से रहने के आरोप में 7 विदेशी स्टूडेंट्स को निकाल दिया गया है। वो छात्र अब पूर्व छात्र की कैटेगरी में आ चुके हैं, इस बात की जानकारी अफगानिस्तान कॉन्सुलेट को देकर गुजरात यूनिवर्सिटी ने उन्हें वापस अपने देश लौटने की व्यवस्था की है।

अफगानिस्तान के कॉन्सुलेट ने एग्जाम सहित सारे काम खत्म कर देश लौटने को कहा है। गुजरात यूनिवर्सिटी में कुल 150 विदेशी स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं। पेपर और स्टैम्पिंग जैसे कारणों का हवाला देते हुए गुजरात यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रावास में गैरकानूनी तरीके से रहने को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

केजरीवाल से मिलने तिहाड़ आ सकते हैं भगवंत मान, जेल प्रशासन से मिली अनुमति

गुजरात यूनिवर्सिटी (Gujarat University ) के कुलपति नीरजा गुप्ता ने कहा कि जो भी विदेशी स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं, उनका अच्छे से ख्याल रखा जाता है। लेकिन सात स्टूडेंट्स लंबे वक्त से अलग-अलग वजह बताकर यूनिवर्सिटी के छात्रावास में रहने की कोशिश कर रहे हैं। ये ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जो अब पूर्व स्टूडेंट्स की कैटेगरी में शामिल हैं और नियम के मुताबिक उन्हें यूनिवर्सिटी के छात्रावास में रहने के अनुमति नहीं दी जा सकती, जिसकी वजह से हमने उन्हें अपने देश में लौटने के लिए आदेश दे रहे हैं। इस बात की जानकारी उनके कॉन्सुलेट को दे दी गई है।

हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

गुजरात यूनिवर्सिटी (Gujarat University ) में पिछले महीने हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। पुलिस कमिश्नर ने विवाद के कारणों का खुलासा करते हुए कहा था कि कैंपस में ये झगड़ा नमाज पढ़ने को लेकर शुरू हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘हॉस्टल के A ब्लॉक में 75 विदेशी विद्यार्थी रहते हैं। रात को 10.30 बजे हॉस्टल कैंपस में नमाज पढ़ रहे थे, तभी 25 लोग बाहर से आए और उन्हें नमाज पढ़ने से रोकने लगे। इसी बात को लेकर झगड़ा और तोड़फोड़ शुरू हो गई।’ जानकारी के मुताबिक रमजान में रात के समय A ब्लॉक में तरावीह के दौरान सामने B ब्लॉक से तीन छात्रों ने आकर इसका विरोध किया था लेकिन उसके बाद वहां भीड़ पहुंच गई और हमला शुरू कर दिया।

Tags: Gujarat newsgujarat UniversityNational news
Previous Post

केजरीवाल से मिलने तिहाड़ आ सकते हैं भगवंत मान, जेल प्रशासन से मिली अनुमति

Next Post

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज AAP नेताओं का सामूहिक उपवास

Writer D

Writer D

Related Posts

Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
Recruitment for the post of Company Commander in Bihar
शिक्षा

बिहार में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Next Post
AAP's mass fast

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज AAP नेताओं का सामूहिक उपवास

यह भी पढ़ें

आतंकियों से मुठभेड़

बारामूला : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक अधिकारी घायल

04/09/2020

KKR को परास्त कर CSK चौथी बार बना आईपीएल चैंपियन

15/10/2021
Violent clash between two groups of students in BHU

BHU में देर रात तोड़फोड़ और पथराव, छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प

01/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version