• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम को काल्पनिक बताने वाले लोगों से राम निकल चुके: भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
11/04/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में सभा करने कठूमर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांसवाड़ा में कांग्रेसी ही पंजे (कांग्रेस चुनाव चिन्ह) का विरोध कर रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस में से भी राम निकल गए। कांग्रेस में कोई कहता है मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था। कोई कहता है कि मुझे जबरदस्ती चुनाव लड़ा दिया। टिकट वापस हो गए।

कठूमर विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इसमें अलवर, भरतपुर और डीग जिले के नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने रामलला को काल्पनिक बताया, इसलिए कांग्रेस से राम चले गए। बांसवाड़ा में खुद कांग्रेस हाथ के पंजे का विरोध कर रही है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया जबकि इनका कांग्रेस से कोई नाता नहीं। कांग्रेस राम की शक्ति को नहीं जानती। इसलिए कांग्रेस में से भी राम निकल गए। बांसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ने फॉर्म भर दिया। केंद्र की कांग्रेस कह रही है कि फॉर्म वापस लीजिये। प्रत्याशी फॉर्म वापस लेने से मना कर रहा है। जब प्रत्याशी ने फॉर्म वापस नहीं लिया तो कांग्रेस अपने हाथ का ही विरोध कर रही है। राम को काल्पनिक बताने वाले लोगों से राम निकल चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की राष्ट्रीय संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ाने का काम किया है।

कांग्रेस ने रामलला को बताया था काल्पनिक: सीएम शर्मा

मुख्यमंत्री शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने कहा कि 2014 से पहले इस देश की स्थिति क्या थी। कांग्रेस की सरकार में आये दिन घोटाले होते थे। लोगों के मन में यह जिज्ञासा पैदा होने लग गई की इस देश का क्या होगा। यही नहीं आए दिन आतंकी आते थे किसी बड़े शहर में बम फोड़कर चले जाते थे। 2014 के बाद ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकियों को उनके घर में सबक सिखाने का काम किया। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण के आधार पर चली है। कांग्रेस ने हमेशा जातिवाद के नाम पर काम किया है। भ्रष्टाचार के आधार पर काम किया है। इस देश में भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली कांग्रेस सरकार है। उन्होंने कहा कि 500 साल से रामलला टैंट के अंदर रह रहे थे। पांच सौ साल की गुलामी चंद सैकेंड में समेटने वाले पीएम नरेंद्र मोदी हैं। हमने घोषणा पत्र में कहा था कि पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो, राम मंदिर का निर्माण करेंगे। कांग्रेस कहती थी यह जुमला है। हम कहते थे रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस कहती थी तारीख नहीं बताएंगे। हमने तारीख भी बताई और निमंत्रण भी दिया। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराज गए। काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया गया। चारों धाम पर जाने में कितनी दिक्कत होती थी। पीएम ने जब निर्माण करवाया तो बड़ी सुगमता के साथ जाते हैं।

मुख्यमंत्री (Bhajanlal Sharma) ने कहा कि 2014 के बाद देश में परिवर्तन देखने को मिला है। गरीब के नाम पर वोट मांगने वाली कांग्रेस है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी गरीबी हटाओ का नारा देती थी। उन्होंने सिर्फ नारा दिया लेकिन, इनका गरीब से उनका कोई नाता नहीं रहा। इन्होंने सिर्फ जुमलेबाजी की और झूठ और लूट की दुकान खोलने का काम किया।

2014 के बाद देश में परिवर्तन देखा है दुनिया में भारत का बढ़ता हुआ सम्मान, गरीब कल्याण की योजनाएं और देश का विकास आपने देखा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना यह पीएम नरेंद्र मोदी का सपना था। दिल्ली मुंबई हाईवे का विकास पीएम की सोच है। अब सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई आदमी पहुंच जाता है।

Tags: bharatpur newscm bhajanlal sharmaNational newsrajasthan news
Previous Post

कितनी ही धमकी दे दो, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा: मोदी

Next Post

योगी ने थामा ‘अपनों’ का हाथ, अखिलेश नहीं निभा रहे साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

योगी ने थामा 'अपनों' का हाथ, अखिलेश नहीं निभा रहे साथ

यह भी पढ़ें

पंजाब में AAP की बल्ले-बल्ले, पार्टी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

10/03/2022
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 11 जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश

29/09/2024
Boat Sinking

नदी में समाई बालू से लदी नाव, 20 लोग डूबे

23/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version