• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईरान-इजराइल तनाव के कारण शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D by Writer D
15/04/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच बने तनाव का असार आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) पर भी नजर आ रहा है। कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद ये दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बने हुए हैं। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, नेस्ले और टाइटन कंपनी के शेयर 3.86 प्रतिशत से लेकर 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बीपीसीएल और अडाणी एंटरप्राइज के शेयर 2.39 प्रतिशत से लेकर 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,159 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 178 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,981 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान में और 42 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

‘अपनी औकात में रहें…’, सपा प्रत्याशी ने मंच से पुलिस अफसर और कर्मचारियों को दी धमकी

बीएसई का सेंसेक्स आज 929.74 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 73,315.16 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर बनाया, जिसकी वजह से ये सूचकांक उछल कर 73,679.13 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इसमें दोबारा गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 564.55 अंक टूट कर 73,680.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 180.35 अंक की कमजोरी के साथ 22,339.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 22,377.50 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक में 255.85 अंक की गिरावट आ गई। हालांकि इसके बाद एक बार फिर लिवालों ने खरीदारी का जोर बनाया, जिसके कारण इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होता नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 168.25 अंक की गिरावट के साथ 22,351.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 793.25 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,244.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 234.40 अंक यानी 1.03 प्रतिशत फिसल कर 22,519.40 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Newsbusiness news in hidniShare MarketShare Market down
Previous Post

‘अपनी औकात में रहें…’, सपा प्रत्याशी ने मंच से पुलिस अफसर और कर्मचारियों को दी धमकी

Next Post

चारधाम और अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब खुलेंगे कपाट

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

22/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़का

19/06/2026
Next Post
Chardham Yatra-Amarnath Yatra

चारधाम और अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब खुलेंगे कपाट

यह भी पढ़ें

Chika Loca Bar Sunny Leone

लखनऊ में सनी लियोनी के बार और रेस्टोरेंट पर लग रोक, जानें क्या है वजह?

01/02/2025
आयकर रिटर्न

बदल गया फॉर्म 26AS, अब अधिक आसानी के ITR दाखिल पाएंगे टैक्सपेयर्स

18/07/2020
Ramlala

रामलला की सुरक्षा CISF की जिम्मे, नए प्लान को शासन से मिली मंजूरी

06/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version