• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी, भ्रष्टाचारियों ने आज ठगबंधन बना लिया है

Writer D by Writer D
15/04/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मसूरी में चुनावी जनसभा में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज मोदी को हराने के लिए भ्रष्टाचारियों ने ठगबंधन बना लिया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी है। साल 2014 से पूर्व कांग्रेस के शासनकाल में हर दिन कोई घोटाला होता था।

सोमवार को गांधी चौक मसूरी में टिहरी लोकसभा के पार्टी उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। उन्होंने कहा कि आपकी सरलता, सहजता और शालीनता से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। 10 सालों में हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 400 पार के नारे को सिद्ध करना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। आधुनिक भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में हर क्षेत्र के उदय की बात कही गई है और विकसित भारत का संकल्प लिया गया है। प्रदेश सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का संकल्प रखा था। जनता के आशीर्वाद से हमें सरकार में आने का अवसर मिला। हमने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया। भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी की जरूरत बताई है। यूसीसी को लागू करने की बात कही है। उत्तराखंड के अंदर से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने कोने में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून को भी संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है, जिसे हम राज्य में पहले ही लागू कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में लैंड जिहाद पर कार्रवाई हुई है। प्रदेश में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया हुआ है। उन्होंने कहा पिछले दिनों हमने अतिक्रमण हटाने के अभियान को जारी रखने की बात कही थी। जिसका कांग्रेस के लोगों ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बिगाड़ने वाले, हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले अतिक्रमण पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने यातायात सुगम बनाने के साथ क्षेत्र की हर मूलभूत सुविधा को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। हाल ही में क्षेत्र की 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। एक ओर हमारी सरकार मोदी के विकास की गारंटी वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार है। दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों की देश को लूटने की गारंटी वाली कांग्रेस है।

देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था-

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन घोटाले और घपले सामने आते थे। देश में सभी बड़े घोटालों के पीछे कांग्रेस का हाथ है। आज मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस और देश के अन्य भ्रष्टाचारी दलों ने मिलकर गठबंधन कर लिया है। जनता का भरोसा खोने के बाद विपक्ष ईवीएम को दोष देता है, तो कभी लोकतंत्र को खतरे में बताते हैं। कांग्रेस ये कभी नहीं बताएगी कि हज़ारों सिखों का कत्लेआम करने वाले लोकतंत्र की झूठी बात करते हैं। इन्हीं लोगों ने सत्ता हथियाने के लिए देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। उन्होंने कहा कांग्रेस के काले कारनामों की सूची बहुत लंबी है। आज देश में जितनी भी समस्याएं हैं उनके पीछे कांग्रेस है। आज मोदी के नेतृत्व में हर एक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड कायम रखते हुए हैट्रिक लगानी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

Tags: cm dhamidhami newslok sabha elections 2024National newstihri newsUttarakhand News
Previous Post

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

Next Post

मुख्यमंत्री बोले-पूरे देश के अंदर यूसीसी और पेपर लीक कानून लागू करना आवश्यक

Writer D

Writer D

Related Posts

Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Murshidabad Violence
Main Slider

West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े, चले लाठी-डंडे

23/04/2026
Badrinath
Main Slider

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

23/04/2026
CM Yogi
Main Slider

किसी की भी जमीन पर न होने पाए दबंगों का कब्जा : सीएम योगी

23/04/2026
CM Yogi
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती

22/04/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री बोले-पूरे देश के अंदर यूसीसी और पेपर लीक कानून लागू करना आवश्यक

यह भी पढ़ें

Shivling

घर में स्थापित करना है नया शिवलिंग, तो पहले जान लें ये नियम

10/02/2025
bold tv actress

टीवी एक्ट्रेस के इन लुक को देख फैंस हो गए नाराज

11/12/2020
touch the feet

चरण स्पर्श करने से आशीर्वाद मिलने के साथ ही शरीर को होते हैं ये जबरदस्त फायदे

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version