• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रामनवमी पर भगवान रामलला का होगा सूर्य तिलक, यहां पर देख अलौकिक दृश्य

Writer D by Writer D
17/04/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। आज रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग देश-दुनिया से पहुंच रहे हैं। राम भक्तों के आगमन को देखते हुए लोगों के ठहरने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुचारु रूप से चल रही हैं। वहीं, भगवान रामलला (Ramlala) के प्राकट्य बेला में मध्याह्न उनकी प्रतिमा के ललाट पर सूर्याभिषेक (Suryabhishek) होगा।

रामनवमी (Ram Navami 2024) के अवसर पर भगवान के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग अयोध्या रात को ही पहुंच गए और घाट के पास स्नान किया। रामलला के दर्शन साढ़े तीन बजे से शुरू हो गए। अयोध्या में पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यहां सरयू घाट पर सरयू आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भक्तों ने स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की और फिर रामलला (Ramlala) के दर्शन के लिए कतार में लग गए।

सूर्याभिषेक के समय में बदलाव

आज भगवान रामलला (Ramlala) के सूर्याभिषेक (Suryabhishek) के समय में थोड़ा बदलाव कर दिन में 12.16 बजे तय किया गया है। दरअसल, सूर्याभिषेक के लिए मंगलवार को भी मध्याह्न अंधेरे में ट्रायल किया गया था। इस ट्रायल के लिए मध्याह्न 12 बजे के चार मिनट पहले 11.56 बजे आरती शुरू कराई, लेकिन सूर्य की रश्मियां सटीक रूप से ललाट के मध्य न पड़ने के कारण सूर्याभिषेक के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी, इन संदेशों के साथ अपनों को दें शुभकामनाएं

रामनवमी पर सूर्याभिषेक (Suryabhishek) का समय दिन में 12.16 बजे तय किया गया है। इस दौरान तकरीबन 4 से 6 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य तिलक किया जाएगा। यानी सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ेंगी, मानो भगवान राम को सूर्य तिलक लगाया हो। भक्त दूरदर्शन व अपने मोबाइल पर ही सूर्याभिषेक का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

Tags: Ram Navamiram navami 2024ramlala aartiramlala darshanramlala mandir
Previous Post

घर पर ही बनाएं वनीला आइसक्रीम, स्वाद में सराबोर हो जाएंगे सब

Next Post

रेगिस्तान में बारिश का कहर: यूएई में भारी बरसात, ओमान में 18 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post
Heavy Rain in Dubai

रेगिस्तान में बारिश का कहर: यूएई में भारी बरसात, ओमान में 18 की मौत

यह भी पढ़ें

Ganesh

इन तरीकों से सजाएं गणेश चतुर्थी पर अपने घर को

02/09/2022
Rasgulla

दिवाली मीठे में बनाएं छेना का रसगुल्ला

04/11/2021
Raghu Rai

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

26/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version