• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा संविधान बदलने पर आमादा: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
24/04/2024
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह (Shivpal Yadav) ने कहा कि देश गंभीर संकटों से घिरा हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान बदलने की फिराक में है।

अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंत नगर के रामलीला मैदान में मैनपुरी संसदीय सीट की उम्मीदवार डिंपल यादव के समर्थन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ मोदी राज में देश पर संकट दर संकट गहराता चला जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी का हर नेता अपने संबोधन में संविधान बदलने की बात लगातार कह रहा है। भाजपाने 400 पार का नारा केवल इसीलिए दिया हुआ है ताकि आसानी से संविधान को बदला जा सके लेकिन वो यह बात नही जानते कि उनकी कलई अब खुल चुकी है और 400 पार तो दूर सत्ता में आना भी भाजपा के लिए मुश्किल हो जाएगा।”

उन्होंने कहा कि देश पर यह संकट ऐसे ही नहीं आया है बल्कि इसके पीछे वाकई में अगर कोई जिम्मेदार है तो केंद्र में काबिज मोदी सरकार असल में देश पर आए संकट के लिए जिम्मेदार है।

श्री यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों,किसानों और नौजवानों की कोई चिंता नहीं है, वह केवल अपना स्वार्थ देखने में जुटी हुई है।

उन्होंने (Shivpal Yadav) कहा कि वो नही जानते थे कि उन्हें बदायूँ से चुनाव लड़ना पड़ेगा लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें टिकट दे दिया लेकिन वहां के युवाओं की मांग पर आदित्य यादव को लड़ाना पड़ा है। भाजपा पूरी तरह से बेईमानी पर उतारू है, ये इतने भ्रष्टाचार में है कि देश के कुछ पूंजीपतियों का ही काम करते है।देश की सारी संपत्तियां पूंजीपतियों के हवाले कर दी गई।

श्री यादव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बांड के जरिये भाजपा के भ्रष्टाचार का खुलासा किया है, जिसमे साफ साफ देखा गया है कि भाजपा के लोग कमीशन लेकर अमीरों को लाभ पहुंचा रहे है। भाजपा के लोग हर बात पर हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद के अलावा देश के लिये कोई काम नहीं कर रहे है।

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने अपने कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर के डिंपल यादव को पहले से अधिक मतों से जीतने का भरोसा लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि इस समय भीषण गर्मी तो चली रही है इसके अलावा गेहूं की भी कटाई करने में हमारे किसान लगे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद चुनाव में बहू डिंपल यादव एक बार फिर से उतरी हुई है। पिछले चुनाव में डिंपल यादव को जसवंतनगर विधानसभा से एक लाख 6000 के आसपास मत मिला था इस रिकार्ड को सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर के अबकी बार तोड़ना है।

उन्हें पता है कि जसवंत नगर विधानसभा के कार्यकर्ता वाकई में जुझारू तो है ही लगन सील और मेहनतकश भी है। उन्हें जसवंत नगर विधानसभा से 93000 वोट मिले तो डिंपल के खाते में एक लाख 6000 मत पहुंचे इसलिए कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की वाकई में जरूरत है ताकि डिंपल यादव को मिले पुराने मतों का रिकॉर्ड हर हाल में तोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि अगर हो सके तो डिंपल यादव को 1लाख 25000 के आसपास वोट अकेले जसवंत नगर विधानसभा से दिलाने की कार्यकर्ता कोशिश करें अगर यह रिकॉर्ड संभव न हो तो कम से कम एक लाख 11000 वोट तो जरूर ही दिलवाए।

किसानों की बदहाली की चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। 15 15 लाख रुपए हर किसी को देने का भरोसा दिया था। किसानो की आय दुगनी करने का भी वादा किया गया था लेकिन ऐसा कोई भी वादा भारतीय जनता पार्टी पूरा नहीं कर पाई है।

Tags: Etawah newsloksabha elections 2024shivpal yadavup news
Previous Post

प्रचंड बहुमत से प्रदेश में खिलेगा कमल, कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजन की रही: सीएम धामी

Next Post

इतने दिन आग उगलेंगे सूर्यदेव, जानें कब से शुरू होगा नौतपा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Nautapa

इतने दिन आग उगलेंगे सूर्यदेव, जानें कब से शुरू होगा नौतपा

यह भी पढ़ें

cashew nuts

काजू से बनाएं चेहरे और बालों को खूबसूरत

10/10/2025
heavy rainfall in pakistan

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से 106 लोगों की मौत, 52 अन्य घायल

29/08/2020
Kashmir Vande Bharat

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्‍मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत

25/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version