• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JEE Mains रिजल्ट घोषित, नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर

Writer D by Writer D
25/04/2024
in शिक्षा
0
JEE Mains Result

JEE Mains Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी JEE Mains  अप्रैल सत्र परीक्षा का रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीलकृष्ण ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वह दो साल से कोटा में तैयारी कर रहे थे। एनटीए ने जनवरी व अप्रैल सत्र के पेपर 1 (बीई / बीटेक) का कंबाइंड रिजल्ट जारी किया है। जिसमें 56 परीक्षार्थियों ने 100 परसेंटाइल स्कोर (Percentile Score) हासिल किया है।

राज्यवार 100 परसेंटाइल में सबसे अधिक तेलंगाना के 15, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के 7-7, दिल्ली से 6, राजस्थान से 5, कर्नाटक से 3, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा से ‌2-2, उत्तर प्रदेश व बिहार से 1-1 छात्र शामिल हैं।  इनमें दो लड़कियां- कर्नाटक की सानवी जैन और दिल्ली की शायना सिन्हा भी शामिल हैं। इस बार JEE Mains के अप्रैल सेशन के लिए सामान्य श्रेणी का कटऑफ परसेंटाइल 2023 की तुलना में 2.45 अंक ज्यादा रहा।

हालांकि, सामान्य श्रेणी के लिए चुने गए छात्रों की संख्या पिछली बार से 1261 कम है। इस बार JEE एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल पांच साल का सबसे ज्यादा रहा है। 250284 परीक्षार्थियों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया है।

एनटीए ने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए उनतीस उम्मीदवारों को तीन साल के लिए जेईई-मेन देने से रोक दिया गया। परीक्षा के दूसरे संस्करण में10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।  परीक्षा असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयाली, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

Tags: JEE Mains percentilejee mains resultJEE Mains toppers
Previous Post

मई महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Next Post

शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarvodaya School
शिक्षा

योगी सरकार में बढ़े सर्वोदय विद्यालय, यूपी में बदली शिक्षा की तस्वीर

18/04/2026
Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
Main Slider

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आदर्श माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, सीएम योगी ने सराहा शिक्षा ढांचा

13/04/2026
kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Next Post
Saurabh Kumar

शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मौत

यह भी पढ़ें

tractor trolley falls

दाह संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, एक की मौत

09/12/2020

वांछित इनामी बदमाश को एसटीएफ ने कानपुर से दबोचा

12/10/2021
Heart Attack

तीसरी कक्षा की छात्रा को आया हार्ट अटैक, महज 10 साल की उम्र में मौत

14/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version