• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह लड़ेगा लोक चुनाव, इस मामले में असम जेल में है बंद

Writer D by Writer D
25/04/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Amritpal Singh

Amritpal Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरनाला। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान के समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खडूर साहिब सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अमृतपाल के वकील ने ये जानकारी दी है।

अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh)  राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल के वकील राजदेव सिंह खालसा ने जेल में उनसे मुलाकात की, जहां दोनों के बीच चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई।

इस दौरान अमृतपाल ने मीडिया के लिए एक वॉयस संदेश भी साझा किया है। इस वॉयस संदेश में कहा गया है कि अमृतपाल पंजाब के खडूर साहिब से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वह किसी भी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। खालसा के मुताबिक, अमृतपाल सात से 17 मई के बीच नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

इस मामले में अमृतपाल (Amritpal Singh)  जेल में है

पिछले साल 23 फरवरी को अमृतपाल (Amritpal Singh) और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े लोगों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल और उसके समर्थकों के हाथ में तलवार, लाठी-डंडे थे। ये पूरा बवाल आठ घंटे तक चला था। ये बवाल अमृतपाल के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर हुआ था।

लवप्रीत तूफान को पुलिस ने बरिंदर सिंह नाम के शख्स को अगवा और मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया था। हालांकि, बवाल के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इस घटना के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद अमृतपाल के कई साथी पकड़े गए लेकिन वो कई दिनों तक फरार रहा।

तलवारों और बंदूकों के साथ थाने पर कब्जा, खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने किया बवाल

बाद में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए भी लगा दिया था। इस घटना के लगभग दो महीने बाद अमृतपाल गिरफ्तार हुआ था। तभी से वो असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल पर कई केस दर्ज हैं।

Tags: Amritpal Singhassam neslok sabha elections 2024
Previous Post

बीजेपी में शामिल होंगे फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप, NDA के लिए करेंगे ये काम

Next Post

पटना जंक्शन के पास लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Massive fire broke in Pal Hotel

पटना जंक्शन के पास लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

यह भी पढ़ें

board exam

CBSE की 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंटल परीक्षा कल से होंगी शुरू

21/09/2020
Transfer

यूपी में 8 वरिष्ठ पीसीएस अफसर हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट

28/02/2023
Shaheed Divas

शहीद दिवस: भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को पीएम मोदी ने किया शत-शत नमन

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version