• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा’, संजय सिंह ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
25/04/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sanjay Singh

Sanjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैदियों के बीच झड़प हो गई है। कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया, जिसमें चार कैदी घायल हो गए। इस घटना के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की जान को खतरा बताया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं।

आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जीवन के साथ ये लोग खिलवाड़ कर रहे हैं। जब तिहाड़ जेल में एक नहीं कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं तो अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं। 24 घंटे सीसीटीवी (CCTV) से निगरानी रखी जाती है। उनके खिलाफ गहरा षडयंत्र चल रहा है। आप 23 दिन तक उनकेजीवन के साथ खिलवाड़ करते रहे। आपने उन्हें इंसुलिन नहीं दिया।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि भाजपा के जेल प्रशासन की साजिश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने की है। उनके साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उनकी मुलाकातें किसी खूंखार अपराधियों की तरह शीशे की दीवार खड़ी करके कराई जा रही है। तिहाड़ जेल में पिछले 1-2 वर्षों में कई हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में अगर वहां सीएम केजरीवाल को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में कुछ भी होता है तो ये लोग तो मुंह बनाकर कैमरे पर आ जाएंगे।

तिहाड़ जेल में खूनी जंग, कैदियों ने सुए से किया एक-दूसरे पर हमला; चार घायल

आप सांसद (Sanjay Singh) ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में कई राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार और पार्टियां तोड़कर अपनी सरकार बना ली। इन लोगों ने राज्यों में चुनाव से नहीं बल्कि खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाई। इनके उम्मीदवार और नेता कह रहे हैं, 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। इनका मकसद ही देश के संविधान और आरक्षण को खत्म करना है। 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव है।

इस चुनाव में अगर नरेंद्र मोदी और भाजपा जीतती है तो आगे से देश में चुनाव होंगे ही नहीं। इसकी शुरुआत गुजरात के सूरत से हो चुकी है। अगर ये लोग जीत जाते हैं तो देश में संविधान, आरक्षण और जनता के अधिकार खत्म हो जायेंगे। बाबा साहब के संविधान को खत्म करके आरएसएस के संविधान से देश चलाया जाएगा।

आपसी झगड़े में चार कैदी हुए घायल

दिल्ली के तिहाड़ जेल (Tihar Jail)  की जेल संख्या 3 कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कैदियों ने झगड़े में सुए का इस्तेमाल किया। झगड़ में चार कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम की घटना है, जेल नंबर तीन में बाथरूम जाने को लेकर विवाद हुआ था। चार कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया। घायलों की पहचान भूपेश, दीपक, दिनेश और दीपक के रूप में हुई है। हरीनगर थाना पुलिस ने मामला किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational newsSanjay Singhtihar jail
Previous Post

तिहाड़ जेल में खूनी जंग, कैदियों ने सुए से किया एक-दूसरे पर हमला; चार घायल

Next Post

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
Sanjay Nishad

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Rupees

BJP विधायक अजय सिंह के घर IT का छापा, जानें पूरा मामला

22/07/2021
Gravy

सब्जी की ग्रेवी हो गई है पतली, इससे बन जाएगा आपका काम

27/08/2025
Partha Chatterjee

SSC Scam: ED की रडार पर एक और मकान, पार्थ चटर्जी का रहा है आना-जाना

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version