• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
25/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट से पर्चा दाखिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) आगे कहा कि कन्नौज का विकास रोकने वालों को अब पाकिस्तान याद आ रहा है। बताया कि वो और उनका परिवार कन्नौज के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। कन्नौज की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने फिर से यहां चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। भाजपा का इस बार सफाया होना तय है।

भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस बार का चुनाव नकारत्मकता को खत्म कर देगा। कन्नौज सुगंध की नगरी है। यहां के लोग खुशबू फैलाते हैं। यहां से कन्नौज क्रांति होगी। लोग प्रेम, भाईचारा के साथ आगे बढ़कर भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे।

कन्नौज से अखिलेश यादव ने दाखिल किया नामांकन, रामगोपाल यादव रहे मौजूद

कन्नौज का इतिहास बहुत शानदार रहा है। कन्नौज के कारोबार ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया में स्थान बनाया। इन लोगों ने नकारात्मक राजनीति की है, कन्नौज में एक बार फिर से जनता प्यार और भाईचारा लाने का काम करेगी।

रामगोपाल, बोले-भाजपा की जमानत होगी जब्त

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नामांकन के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकलते हुए प्रो. रामगोपाल यादव (Pro. Ram Gopal Yadav) ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अब अखिलेश आ गए हैं, यहां से भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर रिकॉर्ड वोट से जिताएगी।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav nominationkannauj newslok sabha elections 2024Samajwadi partyup news
Previous Post

विरासत टैक्स मामले मे कांग्रेस पर भड़के विष्णु देव साय

Next Post

कांग्रेस-बीआरएस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- किसी की मम्मी और दादी की गाथा नहीं सुनना चाहता देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
CM Dhami

कांग्रेस-बीआरएस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- किसी की मम्मी और दादी की गाथा नहीं सुनना चाहता देश

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने दीपोत्सव की तैयारियों को परखा

19/10/2022
Seed Park

बीज पार्क में होगा उच्च उत्पादन वाले गुणवत्ता के बीजों का उत्पादन

29/07/2025
plants

नए साल से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ पौधे, दूर होगा दुर्भाग्‍य

27/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version