• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर ही चेहरे को दें निखार, आजमाएं ये फेस पैक

Writer D by Writer D
26/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Multani Mitti

Multani Mitti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं जिसका असर चेहरे पर भी पड़ता हैं और चमक गायब होने लगती है। ऐसे में चेहरे का निखार पाने के लिए महिलाएं पार्लर का रूख करती हैं जो कि खर्चीला काम हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर रहते हुए मुल्तानी मिट्टी की मदद से स्किन का निखार पा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) एक मिनरल से भरपूर मिट्टी जैसा पदार्थ है। यह एक क्लींजर का काम करता है। ये स्किन को नैचुरल रूप से ठंडक पहुंचाता है और त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल करता है। गर्मी में खूबसूरत दिखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) फेस पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, साथ ही दाग-धब्बों को मिटाता है। आइये जानते हैं इनके बारे में…

मुल्तानी मिट्टी और नीम फेस पैक (Multani Mitti Face Pack) 

चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और नीम फेस पैक काफी कारगर हो सकता है। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी और नीम फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें आधा चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल डालें, इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। साथ ही चेहरे की खुजली और जलन को भी शांत कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और दूध फेस पैक (Multani Mitti Face Pack) 

मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन टोन में सुधार लाती है। इसके अलावा मुहांसे, टैनिंग और स्किन टाइटनिंग में भी मदद करती है। आप इसके लिए 2-3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें दो चम्मच दूध मिला लें। चिकना पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। 10-12 मिनट बाद सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा एकदम चिकनी और मुलायम हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी और शहद फेस पैक (Multani Mitti Face Pack) 

अगर आप के चेहरे पर बहुत अधिक दाग धब्बें हैं, तो आपको मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो आपके दाग-धब्बों को कम करने में मदद करेगा। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें। इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पैक बना लें। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह से धुो कर सुखा लें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धुो लें। आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक (Multani Mitti Face Pack) 

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस मास्क ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ एक्ने प्रॉब्लम को भी कम करता है। ये त्वचा के पीएच बैलेंस को भी संतुलित करता है। इसका मास्क बनाने के लिए एक छोटा कप मुल्तानी मिट्टी, दो बड़े चम्मच गुलाब जल और एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप लें। इन्हें तब तक मिलाएं जब तक वे एक चिकना पेस्ट न बन जाए। इस होममेड पैक कोअपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पूरी तरह सूख जाने के बाद वॉश कर लें।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक (Multani Mitti Face Pack)

अगर आप दाग-धब्बोंके साथ-साथ एक्ने से भी परेशान हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी और हल्दी को मिक्स करके स्किन पर लगा सकती हैं। एक बाउल में दो चम्मच मु्ल्तानी मिट्टी पाउडर लें, फिर इसमें दो चुटकी हल्दी मिलाएं। अब गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर अपने फेस को क्लीन करके पैक को लगाएं और दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब आप पानी को हल्का सा चेहरे पर लगाकर रब करते हुए उसे गीला करें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags: diy face pack with multani mittiface glow without parlorhome remedies for radiant skinmultani mitti face pack benefitsnatural face pack for glowing skin
Previous Post

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

Next Post

फेस पर गुलाबी निखार लाएगा ये पैक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

15/03/2026
CM Dhami
Main Slider

कांग्रेस के दौर में खनन माफिया की जेब में जाता था राज्य का पैसा: सीएम धामी

15/03/2026
CM Yogi took a selfie with the child
Main Slider

… और पूरी हो गई स्कूली बच्चे की इच्छा

15/03/2026
CM Yogi
Main Slider

भारत की नींव को कमजोर कर रही जातिवाद की राजनीतिः मुख्यमंत्री

15/03/2026
Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
Next Post
Face Pack

फेस पर गुलाबी निखार लाएगा ये पैक

यह भी पढ़ें

Unwanted Hair

अनचाहे बालों से निजात दिलाएंगे ये उपाय

28/08/2025
Murder

सीएम आवास पर तैनात होमगार्ड के बेटे की हत्या, कुकरैल नाले के पास मिला शव

23/02/2023
OPPO followed in the footsteps of Xiaomi, increased prices of smartphones

Xiaomi के नक्शेकदम पर चल पड़ा OPPO, स्मार्टफोन्स की कीमतों को बढ़ाया

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version