• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां-बेटी हत्याकांड में 72 घण्टे में आरोपी पति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/04/2024
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलवर। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के अंतर्गत टपूकड़ा में एक फ्लेट में मिले सडे गले माँ-बेटी के शव के मामले में पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा करते हुए मृतक के पति को बिहार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को मृतका की बहन प्रतिक्षा त्रिपाठी फ्लैट पर बहन से मिलने गयी तो देखा तो फ्लेट बाहर से बंद है तथा फ्लैट में दुर्गन्ध आ रही है। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडकर देखा तो अंदर मां. बेटी के सडे.गले शव पडे हुये थे। पुलिस ने शव बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये।

पुलिस अधीक्षक भिवाडी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी द्वारा थानाधिकारी भगवानसहायक, तिजारा थानाधिकारी सुहेल खान के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी के अवैध सम्बंध होने के शक के चलते पत्नी एवं बेटी की हत्या (Murder) कर फरार हो गया था। शातिर बदमाश बीटेक टॉपर रह चुका है।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी निशान्त पाण्डे एवं मृतका आकांक्षा सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के सम्पर्क में आये थे, जिन्होंने करीब आठ साल पहले शादी कर ली थी। आरोपी निशान्त एवं उसकी पत्नी पहले गुरूग्राम तथा पिछले करीब एक साल से टपूकडा की त्रेहान सोसायटी में किराये के फ्लैट पर रह रहे थे। करीब चार वर्ष पूर्व एक बेटी नव्या का जन्म हुआ था।

आरोपी निशान्त द्वारा आकांक्षा से शादी की सूचना अपने परिजनों को नहीं दी तथा परिजनों द्वारा निशान्त की शादी अन्य लड़की से करा दी गयी। आरोपी निशान्त आकांक्षा के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध सम्बंध होने का शक करता था। जिसके चलते दोनों का आपस में झगड़ा होता रहता था। 17 अप्रैल की सुबह भी निशान्त आकांक्षा के बीच झगड़ा हुआ था जिस कारण निशान्त घर से निकलने के बाद कम्पनी नहीं गया तथा सीधा भिवाडी चला गया।

जहां निशान्त ने शराब का सेवन किया तथा शाम को वापस आकर आकांक्षा के साथ मारपीट करने लगा। आकांक्षा ने मारपीट का विरोध किया तो निशान्त ने बाथरूम मे ले जाकर आकांक्षा का गला दबा दिया, जिससे आकांक्षा की मृत्यु हो गई। दूसरे दिन सुबह निशान्त ने अपनी चार वर्षीय बेटी नव्या की भी गला दबाकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी तथा दोनों के शव बाथरूम मे रखकर ढक दिये तथा फ्लैट को बाहर से लॉक कर अपने गांव बिहार चला गया, वहां से अपनी दूसरी पत्नी को लेकर अपनी रिश्तेदारी में चला गया।

Tags: alwar newscrime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

धामी बोले-तेलंगाना में भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है

Next Post

बालिका से अश्लील हरकत करने वाला वैन चालक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
sexually assaulted

बालिका से अश्लील हरकत करने वाला वैन चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Prothom Alo newspaper was not published for the first time in 27 years.

27 साल में पहली बार नहीं छपा ये अखबार, मीडिया के लिए सबसे काली रात

20/12/2025
जम्मू-कश्मीर में सोमवार से बंद रहेंगे विद्यालय

जम्मू-कश्मीर में सोमवार से बंद रहेंगे विद्यालय

04/04/2021
rashmi desai

रश्मि देसाई ने खरीदी शानदार रेंज रोवर कार, दोस्तों ने दी बधाई

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version