• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंगाइयों को उल्टा लटका देता, सात पीढ़ियां याद करतीं : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
30/04/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर सीमा पार से बड़े पैमाने पर घुसपैठ को बढ़ावा देकर राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने तथा हिंदुओं का धर्मांतरण कर उन्हें अल्पसंख्यक बनाने की ‘साजिश’ रचने का आरोप लगाया।

योगी (CM Yogi) ने बंगाल के सीमावर्ती मुर्शिदाबाद जिले में यहां भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,“मैं राज्य के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि सरकार ने राज्य में बैसाखी समारोह और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।”

उन्होंने (CM Yogi) कहा,“मैं यहां राज्य में हाल की घटनाओं पर पश्चिम बंगाल सरकार से सवाल करने के लिए आया हूं। बंगाल में मौजूदा स्थिति वैसी नहीं है जैसी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए कल्पना की थी। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों राज्य को लूटने तथा देश के खिलाफ काम करने की साजिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सात साल पहले ऐसी ही स्थिति थी लेकिन आज, हमारी बेटियां, व्यापारी और व्यावसायी उत्तर प्रदेश में सुरक्षित हैं।”

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकसभा सीट बहरामपुर,जहां मतदाताओं का बड़ा हिस्सा अल्पसंख्यक समुदाय से है, से भाजपा उम्मीदवार एवं चिकित्सक निर्मल चंद्र साहा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा, “मैंने अब तक उप्र. में हमलावरों को उल्टा लटका दिया होता ताकि उनकी सात पीढ़ियां दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न कर पातीं।”

भगवा वस्त्र पहने योगी ने ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के बीच सभा को संबोधित करते हुए कहा,“उत्तर प्रदेश में भी सात साल पहले वही स्थिति थी जो बंगाल में अब संदेशखाली जैसे महिलाओं पर हमले के रूप में देखी जा रही है। पर अब उप्र. में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं होता, कोई कर्फ्यू नहीं लगता, महिलाओं पर कोईअत्याचार नहीं होता और व्यवसायियों पर कोई हमला नहीं होता।”

उन्होंने (CM Yogi) तृणमूल और कम्युनिस्टों पर राज्य के बहुसंख्यक लोगों के खिलाफ साजिश रचने तथा पश्चिम बंगाल की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

नीदरलैंड की राजदूत ने सीएम योगी से की मुलाकात

उन्होंने (CM Yogi) आरोप लगाया,“वही तृणमूल और कांग्रेस पूरे भारत में अराजकता पैदा करने के लिए नयी दिल्ली में हाथ मिलाये हुए हैं।” तृणमूल पर निशाना साधते हुए योगी ने यह आश्वासन देने की कोशिश की कि संदेशखाली के अपराधियों या राज्य में रामनवमी समारोह पर लोगों के समूहों के बीच झड़पों को भाजपा द्वारा कानून के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने (CM Yogi) आरोप लगाया, “आज बंगाल को हिंदू मुक्त बनाने की साजिश चल रही है। कांग्रेस और तृणमूल का दिल्ली में गठबंधन है तथा वे मोदीजी के सभी विकास कार्यों को रोक रहे हैं एवं यहां बंगाल को एक साजिश का शिकार बनाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा,“मैं बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के विकास की गारंटी देने आया हूं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसके लिए देश का नेतृत्व करते हैं।”

उन्होंने कहा कि अब तक 191 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान से मोदी सरकार के एक और कार्यकाल का संकेत मिलता है, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 सीटें मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश मोदी जी को उत्तरी राज्य की सभी 80 सीटों का ‘उपहार’ देगा। गौरतलब है कि बंगाल के बहरामपुर में 13 मई को मतदान होना है।

Tags: Bengal Newscm yogiKolkata newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

भाजपा को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगी भारत विरोधी ताकतें

Next Post

संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Next Post
CM Yogi

संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026

अपनी धरोहर-अपनी पहचान, परियोजना से संवरेंगी यूपी की संरक्षित इमारतें

23/04/2022
earthquake, tsunami

इस देश में 6.2 की तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी

27/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version