• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा आईसीयू में, विदाई तय: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
02/05/2024
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की बड़ी जीत का दावा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईसीयू में है और चार जून को उसकी विदाई तय है।

मैनपुरी संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार और पत्नी डिंपल यादव के समर्थन में इंडिया गठबंधन की एक सभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि श्रमिक दिवस पर भारत में 83 प्रतिशत बेरोजगार हैं। भाजपा आईसीयू में जाएगी, मई में भाजपा का जाना तय है।

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो को लेकर एक सवाल पर उन्होने कहा “ रोड शो से कुछ नहीं होता है, दस साल में जनता को कुछ शो किया नहीं है बल्कि गरीबी बेरोजगारी महंगाई दे दी है। आज एक मई है और इसी मई में भाजपा जाने वाली है। ”

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा “ आपने देखा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भाजपा ने चंदा वसूल लिया। 80 फीसदी जनता को यह वैक्सीन लगी है। आम जनता की जान खतरे में डाल दी। वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कहते हैं कि इस वजह से न केवल हार्ट बल्कि और कुछ बीमारियां भी हो सकती है । इसका जवाब कौन देगा यह तो आचार संहिता से और बड़ा उल्लंघन भाजपा ने किया। भाजपा ने हमारे और आपके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर दी।”

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आज मजदूर दिवस है और श्रम विभाग की रिपोर्ट कहती है कि देश में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं, किसान दुखी है नौजवान के हाथ में रोजगार नहीं है। वास्तव में भाजपा सरकार भरोसे के लायक नहीं है। इस सरकार ने अपने फैसलों से देश की जनता को संकट में डाला है। भाजपा सरकार के नोटबंदी, जीएसटी, इलेक्टोरल बांड लाने के फैसलों से महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा “ जसवंतनगर की जनता ने मन बना लिया है। हर एक एक वोट सपा के पक्ष में पड़ने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे,वह गिनती भी उल्टी पढ़ते है। वो तो प्रसाद को चूरन समझते है। मुख्यमंत्री जब भी सदन में चाचा को देखते है तो घबरा जाते है। यहां जसवंतनगर मे वो वोट मांगने की औपचारिकता करके गए है। जब चाचा ने इलाज करने की ठान ली है तो वोट से कैसे इलाज करेंगे। गुजरात के लोग भी वोट से इलाज कर रहे है। बीजेपी वालों ने सब कुछ उल्टा कर दिया देश को उलझा दिया है। अगर ये जीते गए तो संविधान बदल देंगे।”

उन्होने (Akhilesh Yadav)  कहा कि भाजपा को जब पता चला कि गांव के लोग सेना में जाकर अपना परिवार चला रहे है तो इन्होंनें चार साल की नौकरी कर दी। इंडिया गठबंधन की सरकार आती है तो चार साल वाली नौकरी खत्म कर देंगे और पुरानी व्यवस्था लागू करेंगे। यह लोग भविष्य में पुलिस की नौकरी भी तीन साल की कर देंगे, फिर खाकी वर्दी वाले हमारे साथ घूमेंगे। धीरे धीरे सब कुछ आउटसोर्स कर दिया। लोग समझ रहे है कि संविधान कैसे बदल जाएगा और अगर नही बदलेंगे तो उस रास्ते पर चले जाएगा। आगे सब प्राइवेट हो जाएगा तो क्या किसी को आरक्षण मिलेगा।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा ने बड़े बड़े लोगो का 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। जिनका कर्ज पांच करोड़ से ऊपर है उसका कर्जा माफ करेंगे लेकिन हम सरकार में आएंगे तो किसानो का लाखों का कर्जा माफ करेंगे। इन्होने 100 नम्बर की नकल कर ली एम्बुलेंस खराब कर दी। जब से 100 से 112 किया है तो पुलिस वालों को लगा कि जब सरकार ने नम्बर बढा लिया तो हम भी वसूली बढा ले। ये चुनाव पूरा देश देख रहा है। ये परिवर्तन और बीजेपी को हटाने का चुनाव हैं।

Tags: akhilesh yadavEtawah newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

कांग्रेस ने देश में आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया : योगी

Next Post

वोटिंग के जरिये भाजपा को लगायें हार का इंजेक्शन: शिवपाल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 का किया उद्घाटन

10/04/2026
Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
Parashurama Jayanti
Main Slider

परशुराम जयंती के दिन करें इन मंत्रो का जाप, जीवन में बढ़ा जाएंगी खुशियां

10/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर इस रंग के पहने कपड़े, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

10/04/2026
Next Post
Shivpal Yadav

वोटिंग के जरिये भाजपा को लगायें हार का इंजेक्शन: शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें

Sheep

भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से हमला, 30 से ज्यादा की मौत

21/02/2026
scholarship

मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक के छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन 31 तक आमंत्रित

05/10/2020
GST Assistant Commissioner Sanjay Shukla

GST असिस्टेंट कमिश्नर संजय शुक्ला ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version