• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत: सीएम साय

Writer D by Writer D
01/05/2024
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/जशपुर/सीतापुर/सुहेला। जशपुर के पंडरापाठ में बुधवार को अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने कांग्रेस में मचे घमासान और बिखराव पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कांग्रेस की महिला प्रवक्ता राधिका खेड़ा और कांग्रेस के संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुए झगड़े पर कहा कि कांग्रेसियों में ही आपस में घमासान मचा है। राधिका खेड़ा तो थाने में रिपोर्ट करने की भी बात कर रही हैं। इनसे अपना घर ही नहीं संभल रहा है। कोई तालमेल नहीं है।

साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस में इस तरह बिखराव का माहौल है कि उनके नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। दुर्ग के नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं से चुनाव लड़ाया जा रहा है। आज कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। इनके 25 हजार नेता और कार्यकर्ता अब तक भाजपा प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की भांति लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को पूरी तरह से बाहर करने की बात जनता से कही।

उल्लेखनीय है कि विष्णु देव साय (CM Sai) का चुनावी अभियान पूरे चरम पर है। वे रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने आज जशपुर के पंडरापाठ, सरगुजा के सीतापुर और बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सरगुजा के सीतापुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त ट्रांसफर किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है। साथ ही सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही।

साफ हो जाएगी कांग्रेस-

कांग्रेस को घेरते हुए साय ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है। लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की बात जनता से कही।

सीतापुर की जनता का जताया आभार-

सीएम साय (CM Sai) ने सीतापुर विधानसभा की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों ने 75 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भाई रामकुमार टोप्पो को जिताया, उनको विधायक बनाया है। कांग्रेस के विधायकों ने सीतापुर का कभी विकास नहीं किया, बल्कि विकास के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। अब भाजपा के विधायक और भाजपा की सरकार है। सीतापुर में जनहित और विकास के अनेकों कार्य होंगे। एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं ये वादा करता हूं।

अपराजेय योद्धा को सांसद बनाना है-

अपने चुनावी अभियान के अंतर्गत देर शाम बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल के लिए कहा कि आठ बार के विधायक, राजनीति के अपराजेय योद्धा, जनप्रिय नेता को सांसद बनाना है, यह आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूं।

मोदी के पिटारे में जनहित के लिए अभी बहुत कुछ-

भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है।

महिलाओं के खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त: सीएम साय

अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती है।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev Sailok sabha elections 2024National news
Previous Post

राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

Next Post

कांग्रेस ने देश में आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics
Main Slider

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री

21/03/2026
Uttarakhand moves ahead on the path of development: Rajnath Singh
Main Slider

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर ‘अरण्य समागम’ का किया शुभारंभ

21/03/2026
Next Post
CM Yogi

कांग्रेस ने देश में आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया : योगी

यह भी पढ़ें

Atiq-Ashraf

अतीक-अशरफ की हत्या में हो सकता है उनके ही किसी साथी का हाथ

17/04/2023
Balloon

बच्ची के गले में गुब्बारा फंसने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

14/12/2023
CM Vishnu Dev Sai

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है : मुख्यमंत्री

14/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version