• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करण भूषण सिंह के काफिले में गोलियों की तड़तड़ाहट, वीडियो वायरल

Writer D by Writer D
04/05/2024
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Karan Bhushan Singh

Karan Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। बहुचर्चित कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ धुआं भी दिखाई पड़ा। करण, सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दलबल के साथ नामांकन किया था। शनिवार को विश्नोहरपुर से सुबह काफिला निकला और जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा। काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर (रगड़गंज) बाजार का इलाका गोलियों से गूंज उठा।

इस दौरान सैकड़ों समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना रहा। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं पार्टी प्रत्याशी के फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकायदा इसका वीडियो भी अपलोड किया गया। जिसमें नवाबगंज पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह वीडियो बनाने वाले समर्थक को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई।

बृजभूषण शरण सिंह का कटा टिकट, कैसरगंज से बीजेपी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) को भाजपा ने टिकट दिया है। नामांकन से पहले शुक्रवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके पक्ष में जनसभा की।

शनिवार सुबह कैसरगंज सांसद के बेटे व भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) की गाड़ियों का काफिला निकला। इस वजह जाम लग गया। इस दौरान लोग घंटों तक परेशान रहे। इस दौरान भीड़ के बीच फायरिंग शुरू हो गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। मामले से काफी देर तक पुलिस प्रशासन व एसटीएफ की टीम को इसकी खबर न लगी। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की बात कही है।

Tags: Brij Bhushan Singhgonda newsKaran Bhushan Singhlok sabha elections 2024nominations rally
Previous Post

‘पहले रायबरेली तो जीत लो फिर….’, पूर्व चेस चैंपियन का राहुल गांधी पर तंज

Next Post

अब कुत्तों को मारना या दौड़ाना पड़ेगा भारी, खानी पड़ेगी जेल कि हवा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan
राजनीति

‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

26/06/2026
Next Post
Dogs

अब कुत्तों को मारना या दौड़ाना पड़ेगा भारी, खानी पड़ेगी जेल कि हवा

यह भी पढ़ें

अनलॉक 3.0

अनलॉक 3.0 : हिमाचल में खुलेंगे जिम व योगा संस्थान, मंदिरों को खोलने की भी मिली मंजूरी

01/08/2020
तेजप्रताप यादव

जीजा तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई, कहा- मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी करेंगे

09/11/2020
Transfer

यूपी में फिर हुए तबादले, तीन आईपीएस और दो पीपीएस हुए इधर से उधर

03/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version