• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों, अयोध्या में फिर से त्रेतायुग लौट आया है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/05/2024
in उत्तर प्रदेश, औरैया, राजनीति
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया : समाजवादी पार्टी के शासन में अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं पर आज अयोध्या में फिर से त्रेतायुग और रामराज्य वापस आ गया है। नई अयोध्या में 500 वर्षों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने होली खेली। रामनवमी पर उनका सूर्य तिलक हुआ। इसे देख पूरी दुनिया अभिभूत हो गयी थी। यह अद्भुत कार्य कभी सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकाल में नहीं हो सकता था, क्योंकि ये तो प्रभु श्रीराम के वजूद पर ही सवाल खड़ा करते थे। एक समय था जब सपा कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन भाजपा सरकार में देश ही नहीं, दुनिया से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन को आ रहे हैं और दिव्य-भव्य अयोध्या देखकर प्रफुल्लित हो रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को औरैया के बिधूना में कहीं। उन्होंने यहां कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के पक्ष में जनसभा कर वोट की अपील की।

सपा के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहांत पर संवेदना तक नहीं व्यक्त की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा यूपीए की सरकार में देश के विभिन्न हिस्सों में आये दिन आतंकवादी घटनाएं होती थीं। यूपीए को समर्थन देने वाली समाजवादी पार्टी आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रही थी। इस पर न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आज आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हे पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे। इसके बाद न्यायालय ने समाजवादी पार्टी को रोका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश आतंकवाद मुक्त हो गया है। यह मोदी की गारंटी है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की राम नाम सत्य की यात्रा निकल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पूरा जीवन प्रदेश के विकास और राम जन्मभूमि के लिए समर्पित था। उनके देहांत पर सपा के लोगों ने संवेदना तक नहीं व्यक्त की, जबकि माफिया की मौत पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

इंडी गठबंधन बताए, अल्पसंख्यकों को किस तरह के खाने-पीने की छूट देना चाहती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इंडी गठबंधन के मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गयी है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खानपान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। दरअसल, अल्पसंख्यक समाज को गोमांस पसंद है। हम गो माता की रक्षा के लिए जान भी देंगे। यह किसी की रुचि के अनुसार खान-पान की स्वतंत्रता देंगे और हम उसे स्वीकार कर लेंगे। यह कतई नहीं होगा। प्रदेश में गोकशी की बात तो दूर कोई इसके बारे में भी सोचेगा तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार खोल दिये जाएंगे।

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएंः योगी

जनसभा में कन्नौज सांसद व भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक, योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, विधायक कैलाश राजपूत, अर्चना पांडेय, पूनम शंखवार आदि मौजूद रहीं।

Tags: Auraiya Newscm yogilok sabha elections 2024up newsYogi News
Previous Post

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएंः योगी

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Next Post
President Draupadi Murmu was welcomed by Bandaru Dattatreya

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Board Exams

UP Board में इस साल 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल, जानें कब होगी परीक्षा

12/09/2023
Pasta

इस पास्ता के साथ नाश्ते का मजा हो जाएगा दोगुना

30/01/2026
Solar Energy

आवासीय सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योगी सरकार की नई पहल

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version