• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- राम मंदिर दर्शन के कारण हो रहा था विरोध

Writer D by Writer D
05/05/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Radhika Kheda
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की प्रवक्ता राधिका खेड़ा (Radhika Kheda) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि, आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूं। आगे लिखा कि, हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं। अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी।

राधिका खेड़ा (Radhika Kheda) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि, आदिकाल से ये स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है। हिरण्यकशिपु से लेकर रावण और कंस तक इसका उदाहरण हैं। वर्तमान में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने अपने पत्र में ​आगे लिखा कि, हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और राम लल्ला के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। मैंने जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज़्यादा दिए, जहां NSUI से लेकर AICC के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया, आज वहां ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है क्योंकि मैं अयोध्या में राम लल्ला के दर्शन करने से ख़ुद को रोक नहीं पाई।

दुशील को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर: राधिका खेड़ा

राधिका खेड़ा (Radhika Kheda) ने आगे लिखा कि, मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इंकार कर दिया गया। मैंने हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिए हर मंच से लड़ाई लड़ी है, किंतु जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया।

प्रभु श्री राम की भक्त व एक महिला होने के नाते मैं बेहद आहत हूं। बार बार पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला, इससे आहत होकर मैंने आज यह कदम उठाया है।

Tags: Chhattisgarh newscongresslok sabha elections 2024National newsRadhika Kheda
Previous Post

प्रत्येक जिले मे दिव्यांगजनों के लिए विशेष न्यायालय बनाए जाने की मांग

Next Post

सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर जारी, यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Baba Barfani

सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर जारी, यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर

यह भी पढ़ें

janta darbar

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

15/05/2022
Absconded

नन्द के सामने सरेबाजार भाभी को ले उड़ा युवक, पड़ोसी पर लगा आरोप

17/06/2021
CM Dhami

CM Dhami ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छता के लिए प्रयासों का नेतृत्व किया

31/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version