• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल पर अब ‘NIA’ जांच की मांग, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगा आरोप

Writer D by Writer D
06/05/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

15 AAP councillors resigned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कारण, पहले से ही जेल में बंद केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की सिफारिश की गई है। इसको लेकर एलजी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें उन पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से फंड लेने का आरोप लगाया गया है। उन पर 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने NIA जांच की सिफारिश की है। आम आदमी पार्टी ने इसे षड्यंत्र करार दिया है।

दरअसल, एलजी वीके सक्सेना को विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से लिखित शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली AAP को देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई और खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे।

इसके बाद वीके सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्री से एनआईए जांच की सिफारिश की है। इसमें कहा गया है कि चूंकि शिकायत एक मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई है और एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से प्राप्त राजनीतिक फंडिंग से संबंधित है तो ऐसे में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फोरेंसिक सहित पूरी तरह जांच की जरूरत है।

एलजी ने अपनी सिफारिश में जनवरी 2014 में केजरीवाल द्वारा इकबाल सिंह को लिखे गए एक पत्र का भी हवाला दिया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि AAP सरकार ने पहले ही राष्ट्रपति को प्रोफेसर भुल्लर की रिहाई की सिफारिश की है। भुल्लर की रिहाई के लिए लिखित आश्वासन की मांग को लेकर इकबाल सिंह जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे और केजरीवाल का पत्र मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया था।

खालिस्तानी पन्नू के वीडिया का भी दिया हवाला

शिकायत में सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख और प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी एक वीडियो का हवाला दिया गया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि AAP को 2014 और 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले। यह भी आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल ने 2014 में अपनी यात्रा के दौरान गुरुद्वारा रिचमंड हिल्स, न्यूयॉर्क में खालिस्तानी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें की थीं, जिसमें केजरीवाल ने खालिस्तानी गुटों से AAP को पर्याप्त वित्तीय सहायता के बदले में भुल्लर की रिहाई की सुविधा देने का वादा किया था।

‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और I am not a Terrorist…’, तिहाड़ से सीएम ने भेजा संदेश

सोशल मीडिया पर AAP के एक पूर्व कार्यकर्ता, डॉ मुनीश कुमार रायज़ादा ने भी न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल्स में खालिस्तानी नेताओं के साथ केजरीवाल की कथित बैठक की तस्वीरें शेयर कीं। इसे भी एलजी ने जांच के लिए अपनी सिफारिश में मुद्दा बनाया है।

विश्व हिंदू महासंघ ने अपनी शिकायत में लगाए हैं ये आरोप

दिल्ली एलजी कार्यालय को विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया का एक पत्र मिला था, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गंभीर आरोपों की गहन जांच का आग्रह किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि AAP को 2014 और 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन डॉलर मिले। आरोप है कि इसके बदले न्यूयॉर्क में रिचमंड हिल गुरुद्वारा में एक गुप्त बैठक के बाद दोषी आतंकवादी देवेंदर पाल भुल्लर की रिहाई करने का वादा किया गया।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsLG VK SaxenaNational newsNIA
Previous Post

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Next Post

राष्ट्रनायकों का अपमान नहीं सहेगा नया भारत: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post
cm yogi

राष्ट्रनायकों का अपमान नहीं सहेगा नया भारत: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

pan

कड़ाही में खाने को मना करते है बड़े-बुजुर्ग, जानें इसकी वजह

07/03/2024
stone pelting on police team

पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में 30 नामजद समेत 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

15/01/2021
Hotels

ग्रेटर नोएडा में होटल की स्थापना को बढ़ावा देगी योगी सरकार, प्लॉट आवंटन की नई स्कीम लायी

02/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version