• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Writer D by Writer D
08/05/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज सप्ताह के तीसरे दिन भी दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से शेयर बाजार की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन अभी भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते नजर आ रहे हैं। पहले एक घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, बीपीसीएल, अडाणी एंटरप्राइज, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर 2.34 प्रतिशत से लेकर 1.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 3.41 प्रतिशत से लेकर 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2,087 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,407 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 680 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

मंगलवार को शेयर बाजार में अमंगल, लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

बीएसई का सेंसेक्स आज 286.85 अंक की गिरावट के साथ 73,225 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारों ने जोर लगाया, जिसके कारण ये सूचकांक उछल कर 73,418.14 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 153.73 अंक की कमजोरी के साथ 73,358.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 71.30 अंक टूट कर 22,231.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 60 अंक की रिकवरी करके 22,291.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 32.95 अंक की कमजोरी के साथ 22,269.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 286.85 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,225 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 71.30 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिर कर 22,231.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 383.69 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,511.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 140.20 अंक यानी 0.62 प्रतिशत फिसल कर 22,302.50 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highshare market crashstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर से वापस मंगवाई अपनी कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड

Next Post

‘पूर्व में रहने वाले चीन जैसे और साउथ इंडिया में रहने वाले…’ सैम पित्रोदा का एक और विवादित बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने ने मारी छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

03/07/2026
Share Market
Business

निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी

03/07/2026
LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Next Post
Sam Pitroda

'पूर्व में रहने वाले चीन जैसे और साउथ इंडिया में रहने वाले...' सैम पित्रोदा का एक और विवादित बयान

यह भी पढ़ें

PM Vishwakarma Yojna

बेहद कम ब्याज दर पर 3 लाख का लोन देगी सरकार, ऐसे करें अप्लाई

18/09/2023

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

11/10/2021
voters

22 लाख मतदाताओं के हाथ में है आज 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

26/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version