• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजसी परंपरा के अनुसार होगा राजमाता का अंतिम संस्कार, कई वीआईपी होंगे शामिल

Writer D by Writer D
16/05/2024
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Madhavi Raje Scindia

Madhavi Raje Scindia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया (Madhavi Raje Scindia) का आज (गुरुवार) शाम पांच बजे ग्वालियर में अंतिम संस्कार होगा। आज उनकी पार्थिव देह ग्वालियर के रानी महल में दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। इसके बाद शाम पांच बजे सिंधिया छत्री पर उनका राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया छत्री परिसर तक किलेबंदी की गई है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां माधवी राजे (Madhavi Raje Scindia) का बुधवार को सुबह 75 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया था।उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से राजनीति, कारोबार और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व तुलसीराम सिलावट सहित कई मंत्री शामिल होंगे। नेपाल, जम्मू-कश्मीर व बड़ोदा सहित देश के कई राजपरिवार भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Scindia) के अंतिम संस्कार में ग्वालियर-चंबल अंचल के आठ जिलों ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अशोकनगर, गुना से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इनके लिए अलग-अलग पार्किंग व आने के रास्ते निर्धारित किए गए हैं। इसे ध्यान में रखकर पुलिस ने इंतजाम किए हैं। सिंधिया छत्री परिसर में हर वर्ग के खड़े होने और बैठने के लिए अलग व्यवस्था है, जहां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार होगा। एक ओर आम लोगों के खड़े होने के लिए व्यवस्था रहेगी, जबकि दूसरी ओर वीवीआईपी और उसके पास में दायीं तरफ वीआईपी बैठेंगे। इनके आने के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। सामने की ओर शाही घरानों से आने वाले सदस्य रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को शहर में कई वीआईपी और वीवीआईपी के साथ राजघरानों के सदस्य आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। दो हजार से ज्यादा जवान व अफसर तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया छत्री परिसर तक किलेबंदी की गई है। पुलिस ने छत्री परिसर को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। जिस रूट से अंतिम यात्रा निकलनी है, वहां न कोई आ पाएगा, न जा पाएगा। एयरपोर्ट से रानी महल तक जब पार्थिव देह लाई जाएगी, तो ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

माधवी राजे (Madhavi Raje Scindia) के निधन के बाद पूरे ग्वालियर नगर में शोक की लहर है। आज शहर के बाजार बंद रखे गए हैं। दाल बाजार के साथ लोहिया बाजार और सर्राफा बाजार में ऐच्छिक बंदी रहेगी। चेंबर आफ कामर्स का कार्यालय भी बंद रहेगा। जीवाजी क्लब तीन दिन के लिए बंद किया गया है। ग्वालियर व्यापार मेला में शुरू हुआ समर नाइट मेला तीन दिन बंद रहेगा।

Tags: gwalior newsMadhavi Raje Scindiamadhya pradesh newsNational news
Previous Post

कोई माई का लाल CAA को खत्म नहीं कर सकता : नरेन्द्र मोदी

Next Post

राजमाता माधवी राजे पंचतत्व में विलीन, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी मां को मुखाग्नि

Writer D

Writer D

Related Posts

Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Applications are open for CEO recruitment at Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर में पहली बार CEO की नियुक्ति, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
Next Post
Madhavi Raje

राजमाता माधवी राजे पंचतत्व में विलीन, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी मां को मुखाग्नि

यह भी पढ़ें

जैकलीन फर्नांडिस

साजिद ने जैकलीन के बर्थडे पर फिल्म ‘किक 2’ दिया गिफ्ट

12/08/2020
Head constable hanged his life in Meerut

मेरठ में हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

02/09/2020
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah बने पापा, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

04/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version