• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वाति मालीवाल तीस हजारी कोर्ट पहुंचीं, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराएंगी बयान

Writer D by Writer D
17/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Swati Maliwal

Swati Maliwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली। दिल्ली सीएम के आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाने की तैयारी है। शुक्रवार सुबह स्वाति को लेकर दिल्ली पुलिस उनके घर सीआर पार्क से निकल गई है। कोर्ट में स्वाति के बयान रिकॉर्ड होंगे।

इससे पहले गुरुवार देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया है। इसकी रिपोर्ट भी आज आ जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज विभव कुमार को भी तलब किया है। हालांकि, विभव के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने विभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

मुझे एक ऐसे व्यक्ति द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिसे मैं लंबे समय से जानती हूं

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने एफआईआर में लिखा, यह मेरे जीवन के सबसे कठिन समय में से एक है। दर्द, ट्रॉमा और उत्पीड़न ने दिमाग को सुन्न कर दिया है। हमले के बाद से मेरे सिर और गर्दन में लगातार दर्द हो रहा है। मेरी बॉडी में बहुत दर्द है और पेट में भी दर्द हो रहा है। मुझे चलने में भी दिक्कत हो रही है। मेरी स्थिति इस फैक्ट से और भी बदतर हो गई है कि महिलाओं के मुद्दों के लिए जीवनभर काम करने और लाखों महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करने के बाद मुझे एक ऐसे व्यक्ति द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिसे मैं लंबे समय से जानती हूं। मैं इस घटना से बहुत परेशान हूं और हैरान भी हूं कि कोई इस तरह की गुंडई जैसा व्यवहार कैसे दिखा सकता है। मैं पूरी तरह टूटी हुई महसूस कर रही हूं।

विभव को पूछताछ के बाद किया जा सकता है गिरफ्तार

दिल्ली की सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार रात केजरीवाल के पीएम विभव के खिलाफ FIR दर्ज की। उसके बाद पुलिस की टीम विभव के घर पहुंची। हालांकि, वो वहां नहीं मिला। घर पर विभव की पत्नी थी। सूत्रों का कहना है कि मामले में विभव से पूछताछ की जाएगी और गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

स्वाति मालीवाल का हुआ मेडिकल टेस्ट, केजरीवाल आवास के CCTV फुटेज खंगालेगी पुलिस

जांच के दायरे में सीएम आवास पर घटना के समय मौजूद अन्य लोगों से भी आ सकते हैं। उनसे पूछताछ हो सकती है। इसके अलावा, घटनास्थल यानी सीएम आवास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस कब्जे में ले सकती है।

स्वाति (Swati Maliwal) को चेहरे पर अंदरूनी चोटें आईं

इससे पहले गुरुवार रात स्वाति करीब चार घंटे तक दिल्ली एम्स में रहीं। रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस स्वाति को लेकर एम्स पहुंची थी। मेडिकल के बाद रात करीब 3।15 बजे दिल्ली पुलिस, स्वाति (Swati Maliwal)  को लेकर एम्स से निकली। इस दौरान स्वाति के साथ डीसीडब्ल्यू की मेंबर वंदना भी दिखाई दीं। स्वाति रात करीब 3।30 बजे अपने घर पहुंचीं। स्वाति का करीब तीन घंटे मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमे एक्सरे और सिटी स्कैन किया गया। स्वाति की मेडिकल रिपोर्ट आज यानी शुक्रवार आएगी। स्वाति के चेहरे पर अंदरूनी चोट आई हैं।

Tags: delhi newsnational women commissionSwati Maliwaltis hazari courtvibhav kumar
Previous Post

JEE Advanced का जारी हुआ एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Next Post

केरल में इस बीमारी से मचा हाहाकार, अबतक 12 लोगों की हो चुकी है मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
हरयाणा

उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार

20/10/2026
Next Post
Hepatitis A

केरल में इस बीमारी से मचा हाहाकार, अबतक 12 लोगों की हो चुकी है मौत

यह भी पढ़ें

Raju Srivastava

‘हंसाते-हंसाते आप रुला गए…’, राजू श्रीवास्तव का थ्रोबैक वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं पत्नी शिखा

22/10/2022
CM Nayab Saini met Swami Gyananand Maharaj.

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

30/07/2026
Diabetes

डायबिटीज में रामबाण है आवले का सेवन

26/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version